सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन

McAfee की जुलाई 2026 की रिसर्च में सामने आया कि AI बिना GPS या लोकेशन टैग के भी ट्रैवल फोटो से शहर और देश का अंदाजा लगा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 17:29 IST
ख़ास बातें
  • AI बिना GPS के फोटो से लोकेशन का अनुमान लगा सकता है
  • McAfee ने 21,236 ट्रैवल तस्वीरों पर इसका टेस्ट किया
  • Qwen ने 91 प्रतिशत मामलों में सही जगह पहचानी

Photo Credit: AI Generated

सोशल मीडिया पर घूमने-फिरने की तस्वीरें शेयर करना आज आम बात है। लेकिन किसी फोटो में GPS लोकेशन या दूसरी जानकारी सेव नहीं होने के बावजूद भी उससे आपकी जगह का अंदाजा लगाया जा सकता है। McAfee की जुलाई 2026 में पब्लिश्ड रिसर्च में AI की इसी क्षमता को टेस्ट किया गया था। रिसर्च में पाया गया कि सिर्फ एक ट्रैवल फोटो देखकर AI कई मामलों में उसके शहर और देश की पहचान कर सकता है। आज के सोशल मीडिया वर्ल्ड में ये सही मायने में एक चौंकाने वाली खबर है। चलिए स्टडी को विस्तार से समझते हैं।

GPS के बिना कैसे पता चलती है लोकेशन?

इसके लिए फोटो में मौजूद छोटे-छोटे संकेत काम आते हैं। किसी जगह की इमारतें, सड़कें, साइनबोर्ड, दुकान के नाम, भाषा, गाड़ियां, ट्रैफिक साइन, लैंडमार्क और आसपास का माहौल AI को लोकेशन का अंदाजा लगाने में मदद कर सकते हैं। यानी फोटो से लोकेशन का पता लगाने के लिए हमेशा उसमें GPS टैग या मेटाडेटा मौजूद होना जरूरी नहीं है। AI तस्वीर में दिखाई देने वाली चीजों को पहचानकर उनके आधार पर संभावित जगह का अनुमान लगा सकता है।

Advertisement

McAfee ने 21 हजार से ज्यादा तस्वीरों पर किया टेस्ट

McAfee ने अपनी रिसर्च में 21,236 ट्रैवल तस्वीरों को AI मॉडल्स के जरिए टेस्ट किया। कंपनी ने यह देखने की कोशिश की कि बिना किसी जियोटैग या मेटाडेटा के AI सिर्फ तस्वीर देखकर उसकी लोकेशन का कितना सही अनुमान लगा सकता है।

इस टेस्ट में दो विजन AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया। McAfee के मुताबिक Qwen 3 VL 30B ने 91 प्रतिशत मामलों में शहर और देश की सही पहचान की, जबकि Gemma 3 27B ने 87 प्रतिशत मामलों में सही जानकारी दी।

Advertisement

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका मतलब यह नहीं है कि AI हर तस्वीर से आपकी सटीक लोकेशन निकाल सकता है। इसकी सफलता फोटो में मौजूद विजुअल संकेतों पर निर्भर करती है। जितनी ज्यादा पहचान योग्य जानकारी तस्वीर में होगी, लोकेशन का अनुमान लगाने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।

निजी तस्वीरों पर भी किया गया टेस्ट

McAfee ने सिर्फ इंटरनेट पर पहले से मौजूद ट्रैवल तस्वीरों तक ही टेस्ट सीमित नहीं रखा। कंपनी ने 102 निजी तस्वीरों पर भी AI की क्षमता को जांचा। इन तस्वीरों को पहले सार्वजनिक रूप से पोस्ट नहीं किया गया था।

Advertisement

इस टेस्ट में ChatGPT, Claude और Copilot जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया। मकसद यह देखना था कि अगर किसी व्यक्ति की निजी फोटो AI के सामने रखी जाए, तो उसमें मौजूद विजुअल संकेतों से उसकी जगह के बारे में कितनी जानकारी निकाली जा सकती है। इससे एक बात साफ होती है कि फोटो की प्राइवेसी सिर्फ उसके GPS डेटा से तय नहीं होती। तस्वीर खुद भी काफी जानकारी दे सकती है।

ट्रैवल फोटो शेयर करते समय रखें ध्यान

इस रिसर्च के बाद सोशल मीडिया पर ट्रैवल फोटो शेयर करने वाले यूजर्स को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। खासकर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते समय जिनमें घर, होटल, सड़क का नाम, दुकान का बोर्ड, ऑफिस, स्कूल या किसी दूसरी पहचान योग्य जगह की जानकारी साफ दिखाई दे रही हो।

Advertisement

अगर फोटो तुरंत पोस्ट करना जरूरी नहीं है तो यात्रा के दौरान अपनी लाइव लोकेशन पब्लिक करने के बजाय बाद में तस्वीरें शेयर करना भी एक ऑप्शन है। इससे किसी अनजान व्यक्ति को यह पता लगाने में मदद नहीं मिलेगी कि आप उस समय कहां मौजूद हैं।

McAfee की यह रिसर्च 1 जुलाई 2026 को पब्लिश हुई थी। इसलिए इसे कोई नई सुरक्षा चेतावनी नहीं कहा जा सकता, लेकिन AI की तस्वीरों को समझने और उनसे लोकेशन जैसी जानकारी निकालने की क्षमता को लेकर यह टेस्ट सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अब भी एक उपयोगी चेतावनी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.