AI, टेक्नोलॉजी के लिए भारत में बड़ी संख्या में हायरिंग करेगी Accenture 

कंपनी का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अगले दशक की सबसे बड़े बदलाव वाली टेक्नोलॉजी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 12:09 IST
ख़ास बातें
  • इस कंपनी के लगभग 7.7 लाख ग्लोबल वर्कर्स में तीन लाख से अधिक भारतीय हैं
  • एक्सेंचजर ने पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए 81 अरब डॉलर की नई बुकिंग की हैं
  • यह AI में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है

कंपनी का मानना है कि AI अगले दशक की सबसे बड़े बदलाव वाली टेक्नोलॉजी होगी

बड़ी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल Accenture ने देश में बड़ी संख्या में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हायरिंग करने की योजना बनाई है। इस कंपनी के लगभग 7.7 लाख ग्लोबल वर्कर्स में से तीन लाख से अधिक भारतीय हैं। पिछली तिमाही में एक्सेंचर ने 24,000 से अधिक वर्कर्स को हायर किया है। 

एक्सेंचर की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Julie Sweet ने एक इनवेस्टर्स कॉल में बताया, "हम मुख्यतौर पर भारत में हायरिंग कर रहे हैं। हमारी हायरिंग की स्ट्रैटेजी में वास्तव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।" सितंबर से अगस्त के फाइनेंशियल ईयर पर चलने वाली इस कंपनी को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में रेवेन्यू लगभग 17.4 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू से यह लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 
Advertisement

Sweet ने बताया, "पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी को जेनरेटेव AI से जुड़ी एक अरब डॉलर की बुकिंग मिली हैं। हमने पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए 81 अरब डॉलर की नई बुकिंग की हैं।" उन्होंने कहा कि एक्सेंचर जेनरेटिव AI में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रही है। कंपनी का मानना है कि यह अगले दशक की सबसे बड़े बदलाव वाली टेक्नोलॉजी होगी। Sweet ने कहा कि एक्सेंचर का मानना है कि जेनरेटिव AI को आगे बढ़ाने में बड़ी चुनौती क्लाइंट्स को डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तैयार करने की होगी। 

पिछले कुछ महीनों में टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सी बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है। हाल ही में अमेरिकी IT कंपनी Microsoft ने अपनी मिक्स्ड रिएलिटी यूनिट से 1,000 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया था। यह यूनिट HoloLens 2 ऑग्मेंटेड रिएलिटी हेडसेट से जुड़ी थी। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग डिविजन से लगभग 1,900 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। इनमें Activision Blizzard और Xbox के वर्कर्स शामिल थे। इसकी गेमिंग डिविजन से लगभग आठ प्रतिशत स्टाफ को बाहर किया गया था।  इसके अलावा इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली Alphabet सहित बहुत सी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने हजारों वर्कर्स की छंटनी की थी। हालांकि, AI जैसे नए सेगमेंट्स में  टेक्नोलॉजी कंपनियों ने हायरिंग में तेजी से बढ़ोतरी की है। इस सेगमेंट के लिए मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.