Yamaha ने लॉन्‍च की वायरलेस हेडफोन्‍स और नैकबैंड ईयरफोन्‍स की सीरीज

नए मॉडल्‍स में लिसनिंग केयर फीचर मिलता है। यह साउंड की फुल रेंज को कम आवाज में सुनने के लिए फ्रीक्‍वेंसी को अडजस्‍ट करता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 27 फरवरी 2022 19:08 IST

इन्‍हें Amazon, Yamaha Music स्टोर्स और Bajaao.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: Yamaha

Yamaha ने इंडिया में 6 नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्‍ट्स लॉन्च किए हैं। इनमें प्रीमियम वायरलेस हेडफोन और वायरलेस नेकबैंड इयरफोन शामिल हैं। नए मॉडल्‍स में लिसनिंग केयर फीचर मिलता है। यह साउंड की फुल रेंज को कम आवाज में सुनने के लिए फ्रीक्‍वेंसी को अडजस्‍ट करता है। इससे कानों की हेल्‍थ सुरक्षित रहती है। लॉन्‍च किए गए वायरलेस हेडफोन में Yamaha YH-L700A, YH-E700A और YH-E500A शामिल हैं। वहीं, वायरलेस नेकबैंड इयरफोन में Yamaha EP-E70A, EP-E50A और EP-E30A को लॉन्‍च किया गया है। 

Yamaha के अनुसार, इन हाई-एंड वायरलेस हेडफोन में लिसनिंग ऑप्टिमाइजर फीचर भी है। यह रि‍यल-टाइम में म्‍यूजिक का एडजस्‍टमेंट करता है। लॉन्‍च किए गए Yamaha YH-L700A वायरलेस हेडफोन में हेड ट्रैकिंग सपोर्ट, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ ही एम्बिएंट साउंड मोड फीचर दिया गया है। 
 

Yamaha YH-L700A, YH-E700A, YH-E500A वायरलेस हेडफोन्‍स के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता

शुरुआत करते हैं ओवर-द-ईयर वायरलेस हेडफोन के साथ। Yamaha YH-L700A इस सेगमेंट में सबसे प्रीमियम है। भारत में इसकी कीमत 43,300 रुपये है। वहीं, Yamaha YH-E700A और YH-E500A मॉडलों की कीमत क्रमश: 29,900 और 14,800 रुपये है। इन्‍हें Amazon, Yamaha Music स्टोर्स और Bajaao.com के जरिए खरीदा जा सकता है। 
 

Yamaha YH-L700A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha YH-L700A एक ओवर-द-ईयर हेडफोन हैं। इनमें 40mm के डायनेमिक ड्राइवर्स हैं और SBC, AAC, और Qualcomm aptX अडेप्टिव ब्लूटूथ कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है।। सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए ये हेडफोन कंपनी के ऐप्‍स को सपोर्ट भी करते हैं। ANC की सुविधा भी इनमें है। दावा है कि यह साउंड के सोर्स के साथ हस्‍तक्षेप नहीं करते। ये हेडफोन स्विवल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आते हैं। हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के लिए इनमें 3.5mm हेडफोन जैक है। एक बार चार्ज करने पर ये अधिकतम 34 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इन वायरलेस हेडफोन का वजन 330 ग्राम है।
 

Yamaha YH-E700A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha YH-E700A भी ओवर-द-ईयर हेडफोन हैं। इनमें 40mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं और SBC, AAC, और क्वालकॉम aptX अडेप्टिव ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। ये हेडफोन भी सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए यामाहा के ऐप के साथ काम करते हैं। हालांकि यामाहा YH-L700A मॉडल के मुकाबले इनमें 3D साउंड इमर्सन और हेड ट्रैकिंग की सुविधा नहीं है। ANC की सुविधा इनमें है। स्विवल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आते हैं और हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के लिए 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में 35 घंटों की बैटरी लाइफ ये हेडफोन देते हैं। इनका वजन 325 ग्राम है। 
 

Yamaha YH-E500A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha YH-E500A हेडफोन में ऑन-ईयर डिजाइन है। ये 40mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं और SBC, AAC और क्वालकॉम aptX और aptX HD ब्लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करते हैं। ANC का सपोर्ट भी इनमें मिलता है। 3.5 mm हेडफोन जैक भी दिया गया, लेकिन हाई-रेस ऑडियो का सपोर्ट नहीं है। ये हेडफोन 38 घंटों तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इनका वजन 200 ग्राम है।
 

Yamaha EP-E70A, EP-E50A और EP-E30A वायरलेस ईयरफोन्‍स के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 


Advertisement
Yamaha EP-E70A नेकबैंड स्टाइल वायरलेस इयरफोन है। इसकी कीमत 23,600 रुपये है। इसी तरह डिजाइन वाले Yamaha EP-E50A और EP-E30A मॉडल की कीमत 12,400 और 4,890 रुपये है। इन्‍हें Amazon, Yamaha Music स्टोर्स और Bajaao.com से खरीदा जा सकता है। 

Yamaha EP-E70A वायरलेस ईयरफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha EP-E70A में 9.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ हार्ड नेकबैंड डिजाइन है। ये SBC, AAC, क्‍वॉलकॉम aptX अडैप्टिव ब्‍लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करते हैं। ब्‍लूटूथ की रेंज 10 मीटर तक है। Yamaha EP-E70A में ANC फीचर दिया गया है। ये कनेक्टेड डिवाइसेस पर वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी देते हैं। ANC फीचर ऑन होने के साथ इनकी बैटरी लाइफ 18 घंटे हैं। ईयरफोन का वजन 90 ग्राम है।
 

Yamaha EP-E50A वायरलेस ईयरफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इन ईयरफोन में सॉफ्ट नेकबैंड डिजाइन है। 9mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं। ये ईयरफोन SBC, AAC, क्‍वॉलकॉम aptX HD ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट से लैस हैं और 10 मीटर की ब्‍लूटूथ रेंज ऑफर करते हैं। हालांकि एडवांस्‍ड ANC फीचर इनमें नहीं है। वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है और बैटरी लाइफ 9 घंटे की है। इन वायरलेस हेडफोन का वजन 35 ग्राम है।
 

Yamaha EP-E30A वायरलेस ईयरफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

इस सीरीज के सबसे किफायती ईयरफोन Yamaha EP-E30A में सॉफ्ट नेकबैंड डिजाइन है। ये 8.6mm डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। ये इयरफोन सिर्फ SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट करते हैं। ब्‍लूटूथ की रेंज 10 मीटर तक है। ANC फीचर का सपोर्ट इनमें भी नहीं है। वॉयस असिस्‍टेंट का सपोर्ट जरूर मिलता है। बैटरी के 14 घंटों तक चलने का दावा कंपनी ने किया है और इनका वजन 19.5 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks and feels great
  • 3D Sound mode and head tracking work well
  • Qualcomm aptX Adaptive support
  • Detailed, balanced, enjoyable sound
  • Bad
  • Average ANC performance
  • Controls are a bit fiddly
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

Over-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
  3. लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
  4. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  5. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  6. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
  2. WhatsApp ला रहा गेस्ट चैट फीचर, अब नॉन-WhatsApp यूजर्स के साथ भी कर पाएंगे बातचीत
  3. लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
  4. Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% सस्ते मिल रहे लैपटप, हेडफोन और स्मार्टवॉच
  5. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
  7. बिना गैस पकेंगे चावल, Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia IH राइस कूकर 2, जानें कीमत
  8. Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
  9. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  10. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.