• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक

Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक

नए Yamaha Aerox 155 S वेरिएंट के साथ स्टैंडर्ड रूप से Smart Key मिलती है। इसके जरिए एक बटन दबाकर स्कूटर के ब्लिंकर ऑन किए जा सकते हैं।

Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक
ख़ास बातें
  • Yamaha Aerox 155 S की भारत में कीमत 1,50,600 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • नया वेरिएंट मूल वेरिएंट से 1,500 रुपये महंगा है
  • इस वेरिएंट की खासियत इसके साथ मिलने वाली Smart Key है
विज्ञापन
Yamaha ने भारत में अपने स्पोर्ट स्कूटर, Aerox 155 का नया S वेरिएंट लॉन्च किया है, जो स्मार्ट की (Key) के साथ आता है। इस 'स्मार्ट की' में एक बटन दबाने से स्कूटर का ब्लिंकर ऑन हो जाता है और बजर साउंड बजने लगता है, जिससे पार्किंग में स्कूटर की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। नए वेरिएंट में स्पेशल सिल्वर और रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। पावरट्रेन मूल वेरिएंट के समान है, जिसका मतलब है कि Aerox 155 S में भी वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन तकनीक के साथ 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.75bhp और 13.9Nm जनरेट करने में सक्षम है। इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क्स के साथ सिंगल मोनोशॉक शामिल हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे, दोनों व्हील्स पर सिंगल डिस्क मिलते हैं।

Yamaha Aerox 155 S की भारत में कीमत 1,50,600 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नया वेरिएंट मूल वेरिएंट से 1,500 रुपये और MotoGP वेरिएंट से 3,000 रुपये अधिक महंगा है। जैसा कि हमने बताया, नए वेरिएंट को रेसिंग ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।

नए Yamaha Aerox 155 S वेरिएंट के साथ स्टैंडर्ड रूप से Smart Key मिलती है। इसके जरिए एक बटन दबाकर स्कूटर के ब्लिंकर ऑन किए जा सकते हैं। पार्किंग में आसानी से स्कूटर को ढूंढ़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि स्कूटर ब्लिंकर्स के साथ-साथ बजर साउंड भी देता है। स्कूटर को स्टार्ट करने के लिए चाबी को मैन्युअल रूप से डालने की आवश्यकता भी नहीं है, क्योंकि चाभी के स्कूटर के करीब आते ही, स्कूटर अनलॉक हो जाता है। राइडर को स्कूटर में मौजूद  नॉब को इग्निशन की ओर घुनामा होगा और स्टार्टर बटन को दबाना होता है।

जब चाबी रेंज से बाहर हो जाती है, तो संभावित चोरी को रोकने के लिए यह स्कूटर को लॉक कर देता है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के शामिल होने से स्कूटर तक अनधिकृत एक्सेस के जोखिम को रोककर सेफ्टी लेवल में काफी बढ़ोतरी होगी।

Aerox 155 S वेरिएंट के तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स अन्य वेरिएंट के समान ही हैं। यह वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन तकनीक के साथ 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस आता है, जो 14.75bhp और 13.9Nm जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो टेलीस्कोपिक फोर्क्स और एक मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आते हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर एक सिंगल डिस्क मिलते हैं। इसमें 5.5-लीटर फ्यूल टैंक है और इसका वजन 126 किलोग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  3. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  4. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  5. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  6. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  7. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  8. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  9. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  10. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »