Mi Watch है Xiaomi का पहला स्मार्टवॉच, जानें खासियतें

Xiaomi Mi Watch: शाओमी मी वॉच में 1.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन (368x448 पिक्सल) है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर है और यह डुअल सिम (ई-सिम) सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ आता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 नवंबर 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Watch स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग कर सकता है
  • शाओमी मी वॉच में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • मी वॉच की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है

Mi Watch को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं उपलब्ध

Xiaomi Smartwatch: शाओमी के पहले स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया गया है। इसे Mi Watch के नाम से जाना जाएगा। इस स्मार्टवॉच को शाओमी के द्वारा नए Mi CC9 Pro स्मार्टफोन और मी टीवी 5 मॉडल के साथ पेश किया गया। इसमें 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है और यह दिखने में ऐप्पल वॉच जैसा है। शाओमी के मुताबिक, मी वॉच 44एमएम डायल के साथ आएगा और इसमें मैट फिनिश के साथ एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम है। स्मार्टवॉच में सेरामिक बैक कवर, कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और रबर स्ट्रैप है। कंपनी अपने मी वॉच के एक प्रीमियम वेरिएंट को भी बेचेगी जो स्टेनलीस स्टील स्ट्रेप, सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन और स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ आएगा।
 

Mi Watch price, colours

Xiaomi के मुताबिक, मी वॉच की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। जबकि इस स्मार्टवॉच के प्रीमियम वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में बेचा जाएगा। Xiaomi Mi Watch की बिक्री इस महीने ही चीनी मार्केट में शुरू हो जाएगी। इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मी वॉच सिल्वर और ब्लैक रंग में मिलेगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Xiaomi का 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला Mi CC9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro मॉडल से उठाया पर्दा, 4K डिस्प्ले से हैं लैस

Mi Watch features, specifications

मी वॉच में 1.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन (368x448 पिक्सल) है। पिक्सल डेनसिटी 326 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर है और यह डुअल सिम (ई-सिम) सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ आता है। स्मार्टवॉच वाई-फाई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, एनएफसी सपोर्ट और 570 एमएएच बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार फुलचार्ज होने पर 36 घंटे तक साथ देगी।
Advertisement

Xiaomi ने अपने स्मार्टवॉच के लिए अपने मीयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम के एक वर्ज़न को इस्तेमाल किया है। इसे MIUI for Watch के नाम से जाना जाएगा। इसमें गूगल के वियर ओएस के कई फीचर्स हैं। मीयूआई फॉर वॉच में डाउनलोड के लिए ऐप्स, वॉच फेस मार्केट, डार्क मोड और कस्टम वॉच फेस के लिए सपोर्ट है। शाओमी ने मी वॉच में स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए अपना वॉयस असिस्टेंट दिया है।

फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो Mi Watch स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, बॉडी एनर्जी ट्रैकिंग और 10 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त शाओमी मी वॉच सिक्स-एक्सिस सेंसर, हार्ट रेट सेंसर, जीपीएस सपोर्ट, कंपास और बैरोमीटर के साथ आता है। यह वाटर और स्वीम प्रूफ भी है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  2. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  3. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  4. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  5. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  6. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  7. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  9. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  10. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.