• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!

Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!

Xiaomi Smart Band 11 Active ग्लोबली लॉन्च हो गई है। इसमें 60Hz डिस्प्ले, 21 दिन की बैटरी, 50 स्पोर्ट्स मोड और 5ATM रेटिंग मिलती है।

Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Band 11 Active में 60Hz डिस्प्ले और 21 दिन की बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 11 Active में 21 दिन की बैटरी
  • फिटनेस बैंड में 50 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे
  • 1.47 इंच डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है
विज्ञापन

Xiaomi ने Smart Band 11 Active को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। नया फिटनेस बैंड हल्के और पतले डिजाइन के साथ आता है और इसमें 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जबकि बैंड में 300mAh की बैटरी दी गई है, जिसे हल्के इस्तेमाल में 21 दिन तक चलने का दावा किया गया है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट, SpO2, नींद और पूरे दिन स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह 50 स्पोर्ट्स मोड और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। बैंड का वजन स्ट्रैप के बिना सिर्फ 18 ग्राम है और इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं।

कीमत की बात करें तो, Xiaomi Smart Band 11 Active की कीमत अलग-अलग बाजारों में अलग रखी गई है। इसकी कीमत करीब 35 से 45 डॉलर के बीच है। ऑस्ट्रेलिया में इसे AUD 59.50 में लॉन्च किया गया है, जबकि मलेशिया में इसकी कीमत MYR 199 और सिंगापुर में SGD 39.90 बताई गई है। यह Black, Gray और Pomelo Pink कलर में उपलब्ध होगा। भारत में कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi Smart Band 11 Active में 1.47 इंच का TFT पैनल दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 172x320 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 247ppi है। स्क्रीन पर 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे मेन्यू और स्क्रॉलिंग पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद हो सकती है। डिस्प्ले को 2.5D कर्व्ड रिइंफोर्स्ड ग्लास से कवर किया गया है। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस का विकल्प भी मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो बैंड का आकार 43.5x25.8x10.2mm है और इसका वजन स्ट्रैप के बिना 18 ग्राम है। इसमें मैटेलिक लुक वाला फ्रेम दिया गया है, जबकि स्ट्रैप TPU से बना है। स्ट्रैप को 135mm से 215mm तक एडजस्ट किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें वर्टिकल स्ट्राइप डिजाइन वाला स्ट्रैप दिया है, जिसमें बेहतर ग्रिप के लिए पिन और बकल का इस्तेमाल किया गया है।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो Smart Band 11 Active में PPG सेंसर और एक्सेलेरोमीटर दिया गया है। यह लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और पूरे दिन स्ट्रेस मॉनिटरिंग कर सकता है। महिलाओं की हेल्थ मैनेजमेंट के लिए भी फीचर दिया गया है। फिटनेस के लिए इसमें 50 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं और बैंड को 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस मिला है। हालांकि Xiaomi के मुताबिक, इसे गर्म पानी के शावर या सॉना में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बैटरी की बात करें तो Xiaomi Smart Band 11 Active में 300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, हल्के इस्तेमाल में यह 21 दिन तक चल सकती है, जबकि लगातार हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स इस्तेमाल करने पर बैटरी लाइफ करीब 8 दिन रह सकती है। चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक चार्जर दिया गया है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 120 मिनट से कम समय लगता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 BLE मिलता है और बैंड को Mi Fitness ऐप के जरिए फोन से जोड़ा जा सकता है। यह Android 8.0 या इसके बाद वाले फोन और iOS 14.0 या इसके बाद वाले iPhone के साथ काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »