1GB रैम, 8GB स्टोरेज वाली Xiaomi Mi Rabbit Children’s Learning Watch 5 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Mi Rabbit Children’s Learning Watch 5 Pro ब्लॉक में लेटेस्ट लाइनअप है और इसमें ड्यूल-कैमरा सेटअप, NFC सपोर्ट, 3D फ्लोर पोजिशनिंग जैसे फीचर हैं।

1GB रैम, 8GB स्टोरेज वाली Xiaomi Mi Rabbit Children’s Learning Watch 5 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Mi Rabbit Children’s Learning Watch 5 Pro में 1.78 इंच की रेटिना स्क्रीन है जिसका रिज़ॉल्यूशन 448×368 पिक्सल है।

ख़ास बातें
  • वॉच में बच्चों के लिए टीचिंग और सहायक ऐप्स की एक पूरी सीरीज दी गई है।
  • फ्रंट कैमरा से पेरेंट्स बच्चे की आसपास की जगह की निगरानी कर पाएंगे।
  • वीडियो कॉल के लिए डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने बच्चों के लिए एक नई वॉच लॉन्च की है। इसे कंपनी द्वारा Mi Rabbit Children's Learning Watch 5 Pro नाम दिया गया है। Mi Rabbit (Mi Bunny) ब्रांड एक ऐसी ब्रांड के नाम से जानी जाती है जिसके पास बच्चों की जरूरतों के हिसाब से अनेकों प्रोडक्ट्स हैं। इसी वजह से इस वॉच को भी खासकर बच्चों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है जैसे कि ब्रांड के बाकी प्रो़क्ट्स हैं। 
 

Mi Rabbit Children's Learning Watch 5 Pro Price, Availability

Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक Mi Rabbit Children's Learning Watch 5 Pro ब्लॉक में लेटेस्ट लाइनअप है और इसमें पिछले मॉडलों की तुलना में कई अपग्रेड हैं। ऐसी ही कुछ फीचर ड्यूल-कैमरा सेटअप, NFC सपोर्ट, 3D फ्लोर पोजिशनिंग आदि भी हैं। वॉच का प्राइस 1,299 युआन (लगभग 15,000 रुपये) है और वर्तमान में यह वॉच प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Mi Rabbit Children's Learning Watch 5 Pro Specifications

Mi Rabbit Children's Learning Watch 5 Pro की फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.78 इंच की रेटिना स्क्रीन है और इसका रिज़ॉल्यूशन 448×368 पिक्सल है जिसकी पिक्सल डेन्सिटी 326ppi की है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की एक लेयर द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है जिसमें हीरे जैसी कोटिंग तकनीक है। यह खरोंच आदि के लिए मजबूत रेजिस्टेंस देती है जिससे आसानी से डिस्प्ले पर स्क्रैच आदि नहीं पड़ते हैं। वियरेबल में वाटरड्रॉप नॉच के साथ स्क्वायर वॉच फेस डिज़ाइन है।

आश्चर्यजनक रूप से वॉच में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। इसमें बच्चों के अनुसार टीचिंग और उसकी सहायक ऐप्स की एक पूरी सीरीज दी गई है। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जिसमें रस्सी कूदना, रोलर स्केटिंग, माउंटेनियरिंग, आउटडोर रनिंग, आउटडोर साइलकलिंग, वॉकिंग और इसी तरह के कई और मोड। वॉच में एक बिल्ट-इन PPG हॉर्ट रेट सेंसर है जो मूवमेंट के दौरान लगातार मॉनिटरिंग करता है और हार्ट रेट बहुत अधिक होने पर शुरुआती वॉर्निंग भी देता है।

स्ट्रैप के ठीक ऊपर फ्रेम पर 5 मेगापिक्सल कैमरा है। फ्रंट कैमरा से पेरेंट्स बच्चे की आसपास की जगह को देख पाएंगे कि वह कहां पर है। वीडियो कॉल के लिए डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी है।
यह वॉच Hand WeChat, QQ, वॉयस चैट और वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा पेरेंट्स Mi Rabbit ऐप के माध्यम से WeChat और QQ फीचर्स को डिसेबल भी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »