शाओमी ने लॉन्च किया 1,299 रुपये में मी बैंड का नया एडिशन

देश में एक नया फिटनेस प्रोडक्ट पहुंचने का टीज़र जारी करने के बाद, शाओमी ने अब मी बैंड एचआरएक्स एडिशन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने नए फिटनेस बैंड के लिए ऋतिक रोशन के एचआरएक्स ब्रांड के साथ साझेदारी की है। नया बैंड एक तरह से मी बैंड 2 का नया अवतार ही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 सितंबर 2017 17:19 IST
देश में एक नया फिटनेस प्रोडक्ट पहुंचने का टीज़र जारी करने के बाद, शाओमी ने अब मी बैंड एचआरएक्स एडिशन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने नए फिटनेस बैंड के लिए ऋतिक रोशन के एचआरएक्स ब्रांड के साथ साझेदारी की है। नया बैंड एक तरह से मी बैंड 2 का नया अवतार ही है। The Mi Band HRX Edition 18 सितंबर से मीडॉटकॉम और मी होम ऑफलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह बैंड मिंत्रा, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर भी 20 सितंबर से उपलब्ध होगा।

मी बैंड एचआरएक्स की कीमत 1,299 रुपये है और यह मी बैंड 2 से कम महंगा है। इस बैंड में एक ओलेड डिस्प्ले है जिस पर समय दिखता है। इसके अलावा यह आपके द्वारा चले गए कद, दूसरी और खपत की गई कैलोरी की जानकारी भी देता है। इसमें पहले से ज़्यादा बेहतर पीडोीटर है जो आपके चलने और व्यायाम के बारे में सटीक जानकारी रखेगा। इसके अलावा अगर आप देर तक खाली बैठे हैं तो यह अलर्ट भी करेगा। मी बैंड एचआरएक्स एडिशन आपको नियमित तौर पर थोड़ी देर की चहलकदमी और पानी पीने की भी याद दिलाएगा। इसके साथ ही, यह बैंड आपके सोने के समय की भी जानकारी रखता है। यह धूल से सुरक्षित रहता है और आपको कॉल व नोटिफिकेशन अलर्ट भेजता है। इसकी मदद से आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बिना कोई पासकोड या फिंगरप्रिंट सेंसर डाले ही अनलॉक कर सकते हैं।

Mi Band HRX Edition ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट करता है और इससे 23 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। तुलना करें मी बैंड 2 से तो इसमें 20 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है और इसकी कीत 1,999 रुपये है। मी बैंड एचआरएक्स एडिशन का डिज़ाइन देखने में मी बैंड 2 जैसा ही है। लेकिन इसके स्ट्रैप में अब एक नया एचआरएक्स लोगो दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि एचआरएक्स एडिशन में हार्ट रेट मॉनिट नहीं है जबकि मी बैंड 2 में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.