Redmi Note 10S के साथ Redmi Watch होगी 13 मई को भारत में लॉन्च, Xiaomi ने किया खुलासा

यह वॉच वर्गाकार डायल के साथ आती है, जिसमें सिंगल चार्ज पर 12 दिन तक की बैटरी मिलती है। रेडमी वॉच में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग शामिल है। बता दें, रेडमी वॉट को दिसंबर महीन में ग्लोबली Mi Watch Lite के रूप में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मई 2021 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch के भारत लॉन्च को कंपनी ने किया टीज़
  • रेडमी वॉच में मौजूद है वर्गाकार डायल
  • रेडमी वॉच में दिया गया है हार्ट रेट सेंसर
Redmi Watch को भारत में Redmi Note 10S के साथ 13 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से मंगलवार को दी। यह स्मार्टवॉच Redmi ब्रांडिंग के तहत चीन में नवंबर में लॉन्च की गई थी। यह वॉच वर्गाकार डायल के साथ आती है, जिसमें सिंगल चार्ज पर 12 दिन तक की बैटरी मिलती है। रेडमी वॉच में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग शामिल है। बता दें, रेडमी वॉट को दिसंबर महीन में ग्लोबली Mi Watch Lite के रूप में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi ने Redmi India के ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिससे Redmi Watch भारत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। इस वीडियो में हमें वॉच की एक साइड व रिस्ट स्ट्रैप की झलक देखने को मिली है। चीनी टेक कंपनी ने मीडिया को ईमेल के जरिए भी जानकारी दी है कि Redmi Note 10S स्मार्टफोन के साथ Redmi के नए प्रोडक्ट कैटेगरी लॉन्च की जाने वाली है। ईमेल में एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिससे इशारा मिलता है कि लॉन्च होने वाला आगामी प्रोडक्ट रेडमी वॉच हो सकती है।
Advertisement
 

हालांकि, फिलहाल Xiaomi ने रेडमी वॉच के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लिस्टिंग कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड साइट पर लिस्ट

हालांकि Xiaomi ने अभी तक भारत में रेडमी वॉच के लॉन्च की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की है, लेकिन जनवरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड साइट पर कथित तौर पर एक लिस्टिंग सामने आई थी जिसमें Mi Watch Lite के लिए आधिकारिक अप्रूवल के संकेत मिले थे, जो कि रेडमी वॉच का ही रीब्रांड वर्ज़न है।
Advertisement

 

Redmi Watch price in India (expected)

रेडमी वॉच की भारतीय कीमत क्या होगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस स्मार्टवॉच को चीन में CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, माना जा रहा है कि भारतीय कीमत भी चीनी वर्ज़न के आसपास की होगी। रेडमी वॉच चीन में एलिगेंट ब्लैक, इंक ब्लू और आइवरी व्हाइट शेड्स में लॉन्च किया गया था, इसके स्ट्रैप कलर विकल्पों में चैरी ब्लॉस्म, एलिगेंट ब्लैक, इंक ब्लू और आइवरी व्हाइट शामिल थे।
Advertisement
 

Redmi Watch specifications (China version)

रेडमी वॉच में 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) वर्गाकार डिस्प्ले के साथ 323पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। डिस्प्ले में 2.5डी कर्व्ड ग्लास मौजूद हैं। यह स्मार्टवॉच एनएफसी सपोर्ट के साथ आती है और इसमें लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर शामिल है। इसमें एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए बिल्ट-इन छह axis एक्सेलेरोमीटर और जियोमैग्नेटिक सेंसर भी मौजूद है।

रेडमी वॉच स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है, जिसमें आउटडोर साइकलिंग, इनडोर साइक्लिंग, आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, ओपन वॉटर स्विमिंग, पूल में स्विमिंग, क्रिकेट, ट्रेकिंग, ट्रायल रन, वॉकिंग, इनडोर रनिंग और फ्री एक्टिविटी शामिल है। इसके अलावा वॉच Android और iOS में 230 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ आती है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 12 दिन तक की यूसेज प्रदान करता है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Light and easy to wear
  • Accurate step tracking
  • Useful sleep tracking
  • Water resistant upto 5ATM
  • Bad
  • Inconsistent heart rate tracking during workouts
  • Slow charging
  • Average battery life
  • No SpO2 tracking
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, Ivory, Olive

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Pink, Ivory, Olive, Navy Blue, and Black

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.