Xiaomi और Li-Ning ने लॉन्च किया मिलिट्री ग्रेड सेंसर वाला Smart Shoe

Xiaomi और Li-Ning ने लॉन्च किया मिलिट्री ग्रेड सेंसर वाला Smart Shoe
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अब तक मोबाइल के अलावा कई स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किए हैं। इनमें मी बैंड (Mi Band), टेलीविजन, एक्शन कैमरा और एयर प्यूरिफायर शामिल हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी ने स्मार्ट शू (Smart Shoe) लॉन्च किया है। इसके लिए कंपनी ने स्पोर्ट्स ब्रांड ली निंग (Li Ning) के साथ पार्टनरशिप की है।

Mydrivers.com के मुताबिक, इन जूतों को ली-निंग स्मार्ट शूज (Li-Ning Smart Shoes) के नाम जाना जाएगा और इनमें Xiaomi के बनाए हुए सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके दो वेरिएंट CNY 199 (करीब 2,000 रुपये) और CNY 399 (करीब 4,000 रुपये) में उपलब्ध होंगे। Li-Ning Smart Shoes के दोनों ही मॉडल अगले सोमवार (20 जुलाई) से चीन में बिकने लगेंगे।  

Li-Ning Smart Shoes वाटरप्रूफ हैं और इसके स्वेट-प्रूफ (पसीना) होने का भी दावा किया जा रहा है। इसे रनिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

दौड़ते वक्त ये जूते आसानी से दबाव को मैनेज कर लेंगे। जूतों में एक ब्लूटूथ चिप है, जिसके जरिए यह किसी स्मार्टफोन के साथ पेयर करके कनेक्ट किए जा सकते हैं। इस स्मार्ट शू में मिलिट्री-ग्रेड के मोशन सेंसर भी हैं। Li-Ning Smart Shoes आपके स्टेप्स और कैलोरी का डेटा भी सेव करेंगे।

Xiaomi के साथ पार्टनशिप में लॉन्च हुए Li-Ning Smart Shoes को Nike के आईपॉड (iPod) फ्रेंडली जूतों या Adidas के miCoach Speed Cell के कॉम्पटीटर के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मार्च महीने में ही स्मार्ट फुटवियर डेवलप करने के लिए Xiaomi और स्पोर्ट्स ब्रांड Li Ning के बीच समझौते की बात सामने आई थी।

Li Ning ब्रांड ने मार्च महीने में एक बयान में कहा था, "हमने 'स्मार्ट' वियरेबल प्रोडक्ट्स में Huami Technology की ताकत को देखते हुए Mi ब्रांड के साथ समझौते का फैसला किया है। उम्मीद करते हैं कि इस समझौते के बूते हम चीन के लोगों को एक प्रोफेशनल स्मार्ट रनिंग शू मुहैया करा पाएंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  2. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  4. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
  6. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  10. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »