Redmi ने लॉन्च किया 1,599 रुपये का स्मार्ट बैंड, इन खूबियों से है लैस

Redmi Smart Band हार्ट-रेड मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग आदि सुविधाओं के साथ आया है। इस बैंड में कई पर्सनलाइज्ड वॉच फेस सपोर्ट भी मौजूद है, इसके अलावा इसमें आपको कई कलर ऑप्शन भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart Band में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • रेडमी स्मार्ट बैंड में मौजूद है 1.08-इंच कलर ओलेड डिस्प्ले
  • रेडमी स्मार्ट बैंड में दिया गया है USB प्लग

Xiaomi ने Redmi Smart Band को सबसे पहले अप्रैल में चीन में लॉन्च किया था

Redmi Smart Band को भारत में Xiaomi सब-ब्रांड के पहले वियरेबल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फिटनेस बैंड कलर टच डिस्प्ले और आसान चार्जिंग के लिए इंटीग्रेटिड यूएसबी प्लग के साथ आता है। अन्य वियरेबल सेगमेंट की तरह, रेडमी स्मार्ट बैंड हार्ट-रेड मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग आदि की सुविधा प्रदान करता है। इस बैंड में कई पर्सनलाइज्ड वॉच फेस सपोर्ट भी मौजूद है, इसके अलावा इसमें आपको कई कलर ऑप्शन भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें, शाओमी ने सबसे पहले रेडमी स्मार्ट बैंड चीन में अप्रैल में लॉन्च किया था।  
 

Redmi Smart Band price in India, availability details

रेडमी स्मार्ट बैंड की कीमत भारत में 1,599 रुपये तय की गई है। Redmi Smart Band की सेल कल 9 सितंबर दोपहर 1 बजे से Amazon, Mi.com, Mi Home stores और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के जरिए शुरू हो जाएगी। जैसे कि हमने बताया इस बैंड में आपको कई कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज। Xiaomi ने रेडमी स्मार्ट बैंड को सबसे पहले अप्रैल में चीन में लॉन्च किया था, जहां इसकी कीमत 99 चीनी युआन (लगभग 1,100 रुपये) थी।
 

Redmi Smart Band specifications

रेडमी स्मार्ट बैंड में 1.08-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो कि Mi Band 4 से बड़ा है। मी बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया था। रेडमी बैंड ऑप्टिकल सेंसर के साथ आता है, जो कि 24 घंटे हार्ट रेट को मॉनिटर करता है। इसके अलावा इस बैंड में पांच अलग स्पोर्ट्स मोड्स के साथ-साथ स्लीप क्वालिटी एनालिसिस भी मौजूद है। बैंड में कैलोरी और स्टेप ट्रैकर दिया गया है, जो कि आपको फिट रखने के लिए Idle Alerts प्रदान करता है।

मी बैंड 4 की तरह रेडमी स्मार्ट बैंड भी 5ATM वाटर-रसिस्टेंस के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि यह रिस्ट बैंड 10 मिनट के लिए 50 मीटर तक गहरे पानी में काम कर सकता है, जो कि आपको शावर लेते समय या फिर स्विमिंग में काम आएगा।
Advertisement

रेडमी स्मार्ट बैंड राइज-टू-वैक गेस्चर को भी सपोर्ट करता है, जिसका मतलब यह है कि जैसे ही आप बैंड में नए मैसेज को देखने के लिए अपनी कलाई ऊपर की ओर उठाएंगे, बैंड का डिस्प्ले अपने आप ऑन हो जाएगा। इसके लिए आपको किसी तरह के बटन को नहीं दबाना होगा और न ही डिस्प्ले को टच करना होगा।

हालांकि, मी बैंड 4 आपको 20 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, लेकिन रेडमी स्मार्ट बैंड आपको सिंगल चार्ज पर केवल 14 दिन तक की ही बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। नया वियरेबल यूएसबी प्लग के साथ आता है, जो कि कस्टम चार्जर की जरूरत को खत्म कर देता है। यह बिल्कुल Huawei Band 4 और Honor Band 5i की तरह ही काम करता है।
Advertisement

रेडमी स्मार्ट बैंड 50 से भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड वॉच फेस के साथ आता है। यह बैंड कनेक्टिड एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस के नोटिफिकेशन भी दिखाता है।
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Accurate activity tracking
  • Vibrant display
  • Swim-proof
  • Custom vibration patterns for notifications
  • Decent battery life
  • Bad
  • Proprietary, ill-fitting charger
  • Several tracking features disabled by default
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android, iOS Phones

Battery Life (Days)

20
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.