शाओमी ने लॉन्च किया हार्ट रेट सेंसर वाला अमेज़फिट स्मार्टवॉच

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2016 16:04 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच की कीमत 799 चीनी युआन है
  • चीन में इस स्मार्टफोन की बिक्री बुधवार से शुरू होगी
  • इस स्मार्टफोन में 1.34 इंच सर्कुलर डिस्प्ले है
शाओमी ने मंगलवार को चीन में अपनी लेटेस्ट और बहुप्रतीक्षित पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी। शाओमी ने यह स्मार्टवॉच हुआमी के साथ मिलकर बनाई है। शाओमी अमेज़फिट स्मार्टवॉच की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,100 रुपये) है और यह बुधवार से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

शाओमी अमेज़फिट को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 28 एनएम जीपीएस सेंसर के साथ आने वाली दुनिया की पहली स्मार्टवॉच है। यह स्मार्टवॉच डस्ट व वाटर रेजिस्टेंट है और आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसमें एक सेरेमिक बेज़ेल है जो स्क्रैच रेज़िस्टेंट है। इस वॉच के साथ एक 22 एनएम बैंड आता है जिसे यूज़र बदल भी सकते हैं।
Advertisement

अमेज़फिट में 1.34 इंच 300x300 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का सर्कुलर डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। शाओमी स्मार्टवॉच में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है व इसमें रियर पैनल पर एक हार्ट रेट सेंसर है जो लगातार ट्रैकिंग अपडेट रखता है। कंपनी ने अलीपे सर्विस के लिए मोबाइल पेमेंट सपोर्ट ऑफर के लिए अलीबाबा के साथ साझेदारी की है।

शाओमी का कहना है कि अमेज़फिट किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस के साथ काम करेगी जिसमें मीफिट ऐप इंस्टॉल है।
Advertisement

चीनी कंपनी ने ऐलान किया कि अमेज़फिट में 200 एमएएच की बैटरी है जिसके पांच दिन तक की बैटरी लाइप देने का दावा किया गया है। जीपीएस इनेबल होने पर बैटरी 30 घंटे तक ही चलेगी और पीडोमीटर फंक्शन के इस्तेमाल के साथ बैटरी के 11.6 दिन तक चलने की बात कही गई है।
Advertisement

मंगलवार को चीन में शाओमी अमेज़फिट स्मार्टवॉच के लॉन्च की जानकारी सबसे पहले फोनराडार ने दी।

हालांकि, हमने शाओमी अमेज़फिट को कंपनी की पहली स्मार्टवॉच कहा है लेकिन तकनीकी रूप से यह सही नहीं है। कंपनी ने मई में बच्चों के लिए पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartwatch, smartwatch, wearables, Heart Rate Sensor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.