500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन

₹500 से कम बजट में Wired Earphones तलाश रहे हैं? यहां 3.5mm और Type-C कनेक्टर वाले 5 विकल्पों के फीचर्स और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स जानें।

500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन

₹500 से कम में मिलने वाले 5 वायर्ड ईयरफोन्स के टॉप ऑप्शन

ख़ास बातें
  • ₹500 से कम बजट में पांच Wired Earphones के विकल्प
  • लिस्ट में 3.5mm जैक और Type-C दोनों विकल्प मौजूद
  • म्यूजिक और कॉलिंग के लिए अलग-अलग फीचर्स वाले मॉडल
विज्ञापन

आज के समय में ज्यादातर लोग वायरलेस ईयरबड्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन Wired Earphones की अपनी अलग जगह है। इन्हें चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती और फोन में लगाकर सीधे म्यूजिक, वीडियो या कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर अगर आपका बजट कम है, तो ₹500 के अंदर भी कई ऑप्शन मिल जाते हैं। अगर आप भी ₹500 से कम कीमत वाले Wired Earphones तलाश रहे हैं, तो यहां पांच मॉडल दिए गए हैं। इस लिस्ट में 3.5mm जैक वाले ईयरफोन के साथ Type-C वाले ऑप्शन भी शामिल हैं। कीमतें समय और ऑफर के साथ बदल सकती हैं, इसलिए यहां केवल इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर फोकस किया गया है।

boAt Bassheads 100

सबसे पहले बात boAt Bassheads 100 की। यह एक 3.5mm Wired Earphone है, जिसमें 10mm Dynamic Driver दिया गया है। इसमें इनलाइन माइक्रोफोन मिलता है, जिसकी मदद से कॉलिंग की जा सकती है। इसका केबल 1.2 मीटर लंबा है और इसमें Passive Noise Cancellation दिया गया है। यह उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन है जो 3.5mm जैक वाले फोन में साधारण Wired Earphone इस्तेमाल करना चाहते हैं।

JBL C50HI

लिस्ट में अगला नाम JBL C50HI का है। इसमें 8.6mm Driver दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm जैक मिलता है। ईयरफोन में इनलाइन माइक्रोफोन के साथ वन-बटन यूनिवर्सल रिमोट भी दिया गया है। इसमें अलग-अलग साइज के ईयर टिप्स मिलते हैं, जिससे यूजर अपने हिसाब से फिट चुन सकता है। इसका केबल 1.2 मीटर लंबा है।

Portronics Conch Theta C

अगर आपके फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है और सिर्फ Type-C पोर्ट दिया गया है, तो Portronics Conch Theta C देखा जा सकता है। इसमें USB Type-C कनेक्टर मिलता है, इसलिए इसके लिए अलग से 3.5mm Adapter की जरूरत नहीं होती। इसमें 14.2mm Dynamic Driver और इनलाइन HD Mic दिया गया है। इसका केबल 1.2 मीटर लंबा है और कंपनी ने इसमें TPE एंटी-टेंगल केबल दिया है।

Philips TAE2146

Philips TAE2146 भी Type-C कनेक्टर वाला Wired Earphone है। इसमें 10mm Dynamic Driver दिया गया है और कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन मिलता है। इसमें 20Hz से 20kHz की फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स और 32 Ohms Impedance दी गई है। इसका केबल 1.2 मीटर लंबा है। इसके साथ अलग-अलग साइज के रबर ईयर कप्स भी मिलते हैं।

Skullcandy Jib

लिस्ट का पांचवां ऑप्शन Skullcandy Jib है। इसके 3.5mm वेरिएंट में 10mm ड्राइवर दिया गया है। इसमें इनलाइन माइक्रोफोन के साथ कॉल और ट्रैक कंट्रोल मिलता है। कंपनी के अनुसार इसमें नॉइस-आइसोलटिंग फिट दिया गया है। इसका फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स 20Hz से 20kHz है और बॉक्स में अलग-अलग साइज के ईयर कप मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »