Truke Buds Crystal Dyno ईयरबड्स लॉन्च, 70 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Truke ने भारतीय बाजार में अपनी गेमिंग सीरीज में नया Truke Buds Crystal Dyno लॉन्च कर दिया है।

Truke Buds Crystal Dyno ईयरबड्स लॉन्च, 70 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Photo Credit: Truke

Truke Buds Crystal Dyno में 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Truke Buds Crystal Dyno में 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Truke Buds Crystal Dyno में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है।
  • Truke Buds Crystal Dyno की कीमत 1,099 रुपये है।
विज्ञापन
Truke ने भारतीय बाजार में अपनी गेमिंग सीरीज में नया Truke Buds Crystal Dyno लॉन्च कर दिया है। बड्स क्रिस्टल डायनो प्रीमियम लेदर फिनिश के साथ एक स्लीक चार्जिंग केस के साथ आता है, जो स्टाइलिश, स्टोरेज और बेहतर चार्जिंग प्रदान करता है। Buds Crystal Dyno में ब्रांड ने टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस शामिल किया है। आइए Truke Buds Crystal Dyno के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Truke Buds Crystal Dyno Price


Truke Buds Crystal Dyno की कीमत 1,099 रुपये है, लेकिन शुरुआती खरीदार बड्स क्रिस्टल डायनो को 799 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीद सकते हैं। यह ऑफर केवल दो घंटे के लिए रहेगा और उसके बाद कीमत 999 रुपये हो जाएगी। नए बड्स क्रिस्टल डायनो 21 अप्रैल से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart के साथ Truke की ऑफिशियल साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। 


Truke Buds Crystal Dyno Features


Truke Buds Crystal Dyno में 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है जो कि बिना रुकावट ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक स्टेबल, एनर्जी एफिशिएंट और वायरलेस कनेक्शन प्रदान करता है। हाई-फाई साउंड अनभव, 360 स्पेटियल साउंड का सपोर्ट मिलता है जो क्लियर हाई, डिमाइंड मिड और डीप और पावरफुल बेस के साथ बेहतर साउंड प्रदान करता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स में फास्ट चार्जिंग के साथ अल्ट्रा एक्सटेंडेड 70 घंटे का प्लेबैक मिलता है। यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए आसान से चार्ज किया जा सकता है। अल्ट्रा लो 40ms लेटेंसी गेमिंग मोड में बड्स क्रिस्टल डायनो अल्ट्रा लो 40ms लेटेंसी के साथ एक स्पेशल गेमिंग मोड प्रदान करता है, जो गेमिंग में इमर्सिव अनुभव के लिए सटीक ऑडियो विजुअल सिंक प्रदान करता है। ईयरबड्स तीन कलर्स रेवेन ब्लैक, ओक ब्राउन और आर्कटिक ब्लू में उपलब्ध हैं। कंपनी ईयरबड्स के साथ 12 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »