टाइटन जक्स्ट प्रो स्मार्टवॉच 22,995 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 11:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1.3 इंच का गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है
  • इसमें 512 एमबी का रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है
  • यह स्मार्टवॉच ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा
स्मार्टवॉच मार्केट में अपनी उपस्थिति और मजबूत करते हुए टाइटन ने जक्स्ट प्रो स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। टाइटन जक्स्ट प्रो स्मार्टवॉच भारत में 22,995 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और सिल्वर कवर विकल्प के साथ आएगा। दोनों ही कलर वेरिएंट ब्लैक स्ट्रैप के साथ आएंगे। टाइटन जक्स्ट प्रो स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट के अलावा टाइटन स्टोर में मिलेगा। यह चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध होगा।

जक्स्ट प्रो स्मार्टवॉच कंपनी द्वारा जनवरी में 15,995 रुपये में लॉन्च किए गए जक्स्ट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। जक्स्ट मुख्य तौर पर एक घड़ी है जिसमें कुछ स्मार्ट फ़ीचर भी दिए गए हैं, जबकि जक्स्ट प्रो बहुत हद तक सैमसंग गियर एस2 जैसा है। इसमें गोलाकर टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
Advertisement

जक्स्ट प्रो एक मेटल बॉडी डिवाइस है। इसके किनारे पर फ्लैट बटन हैं। इसमें 1.3 इंच (360x360 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 278 पीपीआई है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। जक्स्ट की तरह प्रो वर्ज़न वाटर रेसिस्टेंट है। जक्स्ट प्रो का डाइमेंशन 49.5x50.2x15.2 मिलीमीटर है। यह ब्लूटूथ वी4.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है।

इस स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड (वर्ज़न 4.4 और उसके ऊपर) और आईओएस (वर्ज़न 8 और उसके ऊपर) डिवाइस के साथ कनेक्ट करना संभव है। इसके लिए टाइटन जक्सट ऐप और ब्लूटूथ का इस्तेमाल करना होगा। जक्स्ट प्रो में 20 वॉच फेस पहले से इंस्टॉल होंगे। यह ब्लूटूथ हेडफोन को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

जक्स्ट प्रो में 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर इंटल प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और बैटरी की क्षमता 450 एमएएच।
Advertisement

टाइटन जक्स्ट प्रो पर स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन भी मिलते हैं। इसकी मदद से आप फोन कॉल भी उठा पाएंगे। अन्य फ़ीचर में बिल्ट इन म्यूज़िक ऐप, एक कैमरा ऐप, फिटनेस, कैलेंडर, टाइमर और कई ज़रूरी सेंसर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, iPhone, Smartwatch, Titan, Titan Juxt Pro, Wearables
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.