• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 32000mAh की पहाड़ जैसी बैटरी, 2720 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ Oukitel RT7 Titan 5G टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

32000mAh की पहाड़ जैसी बैटरी, 2720 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ Oukitel RT7 Titan 5G टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट की एक और खूबी इसकी 5G कनेक्टिविटी है। यह टैब 180 दिन तक स्टैंडबाय में चल सकता है।

32000mAh की पहाड़ जैसी बैटरी, 2720 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ Oukitel RT7 Titan 5G टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: AliExpress

टैब में 10.1 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • Oukitel की ओर से रफ एंड टफ टैबलेट RT7 Titan 5G लॉन्च किया गया है।
  • कनेक्टिविटी के मामले में यह 5G को भी सपोर्ट करता है।
  • टैब में 10.1 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।
विज्ञापन
Oukitel की ओर से रफ एंड टफ टैबलेट RT7 Titan 5G लॉन्च किया गया है। Oukitel का ये पहला रग्ड टैबलेट है जो कनेक्टिविटी के मामले में 5G को भी सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करता है। डिवाइस में 32000mAh की धांसू बैटरी मिलती है। यह 2720 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। कॉल टाइम 180 घंटे का बताया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
 

Oukitel RT7 Titan 5G Price, Availability

Oukitel RT7 Titan 5G की कीमत $999.97 (82,601 रुपये) है। इसे AliExpress पर लिस्ट किया गया है। 
 

Oukitel RT7 Titan 5G Specifications

ऑकीटेल आरटी7 टाइटन 5जी टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह 24 जीबी रैम के साथ आती है। इसमें ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें नाइट विजन सपोर्ट भी है। टैब में 10.1 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। रग्ड टैबलेट होने के चलते यह IP68/ IP69K/ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आती है। Dimensity 720 चिपसेट से लैस यह टैबलेट 32000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 220 घंटे का कॉल टाइम दे सकती है। 

टैबलेट की एक और खूबी इसकी 5G कनेक्टिविटी है। यह टैब 180 दिन तक स्टैंडबाय में चल सकता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। चार्जिंग के लिए यह USB-C को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 12GB रैम दी गई है जो कि 12GB तक एक्सपेंड भी हो सकती है। इसमें 256 जीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट है। कैमरा की बात करें तो रियर में 48MP का मेन कैमरा है। साथ में 20MP नाइट विजन कैमरा है। तीसरा सेंसर मैक्रो शूटर है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »