सैमसंग ने लॉन्च की गियर एस3 क्लासिक और गियर एस3 फ्रंटियर स्मार्टवॉच

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 10:31 IST
सैमसंग ने बुधवार को अपनी दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी। डिज़िटल फ़ीचर वाली इन स्मार्टफोन में 4 दिन तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इन स्मार्टवॉच को लॉन्च करने के साथ ही सैमसंग की नज़र ऐप्पल वॉच को टक्कर देने की है।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ने बर्लिन में चल रहे आईएफए में गियर एस3 वॉच की नई रेंज पेश की।
Advertisement

नई गियर एस3 फ्रंटियर वेरिएंट रग्ड आउटडोर लुक के साथ आती है जबकि गियर एस3 क्लासिक पहले ज्यादा बेहतर दिखती है। लेकिन दोनों वॉच में बड़े डायल दिए गए हैं जो सिर्फ पुरुष उपभोक्ताओं को ही ज्यादा आकर्षित करेंगे।

फ्रंटियर वेरिएंट में एक सेल्युलर रेडियेो चिप दिया गया है जिससे हाई स्पीड 4जी मोबाइल नेटवर्क को कनेक्ट किया जा सकता है। इसलिए ऐप्पल वॉच की तरह इन्हें कॉल करने या डेटा रिसीव व सेंड करने के लिए यूज़र के स्मार्टफोन के पास रहने की जरूरत नहीं पड़ती। जबकि ऐप्पल वॉच को स्मार्टफोन से कनेक्ट रहने के लिए आईफोन के पास ही रहना होता है।
Advertisement

ऐप्पल, फिलहाल स्मार्टवॉच बाजार में लीडर है और 7 सितंबर को होने वाले ऐप्पल इवेंट में नए आईफोन व कंप्यूटर के साथ नई ऐप्पल वॉच 2 के पेश होने की उम्मीद है।
Advertisement

खबरों के मुताबिक, ऐप्पल 2017 में अपने सेल्युलर रेडियो के साथ स्मार्टवॉच पेश करने की योजना बना रही है। लेकिन आने वाले वेरिएंट में इस फ़ीचर के आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि इससे बैटरी खत्म होने का डर है। फिलहाल ऐप्पल वॉच में बैटरी करीब 24 घंटे ही चलती है।

नई सैमसंग स्मार्टवॉच ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले के साथ आती है। इसके अलावा यह डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस फ़ीचर, बिल्ट-इन स्पीकर और जीपीएस लोकेशन फाइंडिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसके अलावा जिन देशों में सैमसंग पे सुविधा मौज़ूद है वहां यूज़र मोबाइल पेमेंट भी कर सकते हैं।
Advertisement

सैमसंग ने अभी नई गियर एस3 वॉच की कीमत का खुलासा नहीं किया। इस साल के आखिर से पहले इनकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement

सैमसंग की अभी मौज़ूद गियर एस2 वॉच सभी बड़ी ऑनलाइन वेबसाइट पर 250 डॉलर व 300 डॉलर  (करीब 1,650 वव 2,100 रुपये) में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.