Moto X4 को आईएफए 2017 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

मोटो एक्स सीरीज़ के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन, मोटो एक्स4 को हाल ही में एक फेसबुक लाइव इवेंट में लॉन्च करने की उम्मीद थी। ख़बरों के मुताबिक, मोटो एक्स4 को 2 सितंबर, शनिवार को मोटो फिलीपींस द्वारा आयोजित किए जाने वाले फेसबुक लाइव इवेंट में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Moto X4 को आईएफए 2017 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
मोटो एक्स सीरीज़ के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन, मोटो एक्स4 को हाल ही में एक फेसबुक लाइव इवेंट में लॉन्च करने की उम्मीद थी। ख़बरों के मुताबिक, Moto X4 को 2 सितंबर, शनिवार को मोटो फिलीपींस द्वारा आयोजित किए जाने वाले फेसबुक लाइव इवेंट में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, अब एक जाने-माने टिप्सटर ने बर्लिन से मोटो एक्स4 की एक तस्वीर साझा की है। आईएफए 2017 बर्लिन में चल रहा है। इस तस्वीर से पता चलता है कि मोटो इस स्मार्टफोन को ट्रेड शो में लॉन्च कर सकती है।

इस तस्वीर को ट्विटर पर रोलैंड क्वांड ने पोस्ट किया, जिन्होंने आईएफए 2017 वेन्यू के अंदर मोटो एक्स4 की एक स्टॉल को देखा। इस स्टॉल को आमतौर पर स्मार्टफोन को प्रदर्शित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईएफए 2017 ट्रेड शो आधिकारिक तौर पर 1 सितंबर, शुक्रवार से शुरू होगा और बुधवार, 6 सिंतबर तक चलेगा। और लगता है कि फिलीपींस लॉन्च के साथ ही,  लेनोवो अपने आने वाले स्मार्टफोन के लिए इस प्लेटफॉर्म को छोड़ना नहीं चाहती।

मोटो एक्स4 की ऑनलाइन कीमत 349.99 डॉलर (करीब 22,400 रुपये) और 399.99 डॉलर (करीब 25,600 रुपये) हो सकती है। इससे पता चलता है कि मोटो एक्स4 को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

पहले आईं ख़बरों के मुताबिक, मोटो एक्स4 में एक 5.2 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है जो गोरल्ला ग्लास 3 के साथ आएगा। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, एड्रेनो 508 जीपीयू और 4 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो, मोटो एक्स4 में दो 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे- एक कलर और दूसरा मोनोक्रोम ग्रेड के लिए। आगे की तरफ़ फोन में एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में एक 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है और फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »