Samsung Fitness Band के बारे में मिली जानकारी, हार्ट रेट सेंसर होने का अनुमान

लिस्टिंग में एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें एक कैप्सूल आकार फिटनेस बैंड नज़र आया है। यही नहीं इस तस्वीर में बैंड के पिछले हिस्से पर स्थित हार्ट रेट सेंसर की ओर भी इशारा मिला है। लिस्टिंग के सभी प्वाइंट्स इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि यह एक फिटनेस बैंड है।

Samsung Fitness Band के बारे में मिली जानकारी, हार्ट रेट सेंसर होने का अनुमान
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SMR220 के साथ लिस्ट नया सैमसंग वियरेबल
  • लीक हुई तस्वीर में कैप्सूल आकार में दिखा है फिटनेस बैंड
  • सैमसंग ने Galaxy Fit सीरीज़ पिछले साल की थी लॉन्च
विज्ञापन
Samsung ने अपना आखिरी फिटनेस बैंड बीते साल लॉन्च किया था, और लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अब जल्द ही कंपनी अपना नया फिटनेस बैंड लॉन्च कर सकती है। जी हां, US Federal Communications Commission की लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि कंपनी अपने नए डिवाइस पर काम कर रही है और माना जा रहा है कि संभवत यह नया डिवाइस एक वियरेबल फिटनेस बैंड होगा। लिस्टिंग में एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें एक कैप्सूल आकार वाला फिटनेस बैंड नज़र आया है। यही नहीं इस तस्वीर में बैंड के पिछले हिस्से पर स्थित हार्ट रेट सेंसर की ओर भी इशारा मिला है। लिस्टिंग के सभी प्वाइंट्स इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि यह एक फिटनेस बैंड है।

US FCC लिस्टिंग में Samsung का यह वियरेबल डिवाइस मॉडल नंबर SMR220 के साथ लिस्ट है, जिसे हाल ही में पब्लिश किया गया है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Verge द्वारा दी गई है। लिस्टिंग में आगामी सैमसंग डिवाइस के किसी प्रमुख स्पेसिफिकशन का खुलासा नहीं होता है, लेकिन यह पुष्टि कर दी गई है कि यह डिवाइस 'वियरेबल सेगमेंट' में स्थित होगा। इसके साथ ही तस्वीर भी लीक की गई है। लीक तस्वीर में डिवाइस का लुक बिल्कुल किसी फिटनेस बैंड की तरह ही लग रहा है, जिसका डिस्प्ले कैप्सूल शेप का है। इन सब से इशारा मिलता है कि कंपनी शायद फिटनेस बैंड वियरेबल पर काम कर रही हो, जिसे वह भविष्य में लॉन्च कर सकती है।  

एफसीसी लिस्टिंग यह संकेत कही नहीं देती कि सैमसंग जल्द ही इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है, या फिर वह इसे मार्केट में लेकर आएगी ही। कंपनी भविष्य में इस डिवाइस को लॉन्च करने की प्लानिंग रद्द भी कर सकती है या फिर यह भी हो सकता है कि यह डिवाइस फिलहाल शुरुआती स्टेज में हो और इसकी लॉन्चिंग में अभी काफी दिन हों। जैसा कि हमने पहले बताया कि सैमसंग के इस कथित फिटनेस वियरेबल डिवाइस में पिछले हिस्से पर हार्ट रेट सेंसर भी दिया जा सकता है।

आपको बता दें, सैमसंग का आखिरी वियरेबल फिटनेस Galaxy Fit पिछले साल लॉन्च किया गया था।

गौरतलब है कि सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी अपनी Galaxy Note 20 सीरीज़ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इस Samsung Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को भी पेश किया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »