• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Redmi Buds 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 38 घंटे की बैटरी लाइफ, ANC समेत कई फीचर्स, जानें प्राइस

Redmi Buds 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 38 घंटे की बैटरी लाइफ, ANC समेत कई फीचर्स, जानें प्राइस

Redmi Buds 5 में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं।

Redmi Buds 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 38 घंटे की बैटरी लाइफ, ANC समेत कई फीचर्स, जानें प्राइस

Photo Credit: Redmi

Redmi Buds 5 में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • Redmi Buds 5 में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Redmi Buds 5 की कीमत 2,999 रुपये है।
  • Redmi Buds 5 ईयरबड्स 3 लेवल का नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi Buds 5 लॉन्च किए हैं। वायरलेस ईयरबड्स को सितंबर के आखिर में चीन में दस्तक दी और बाद में जनवरी में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया। अब ईयरबड्स ने देश में Xiaomi के वेलेंटाइन डे के मौके पर दस्तक दी है। यहां हम आपको इन TWS ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Buds 5 की कीमत


Redmi Buds 5 की कीमत 2,999 रुपये है। यह ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ईयरबड्स की बिक्री 20 फरवरी से Mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।


Redmi Buds 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Buds 5 में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें महीन वाइंडिंग के साथ 1.6mm का क्वाइल, एक N52 नियोडिमियम मैग्नेटिक और एक इंडीपेंडेंट साउंड चैंबर दिया गया है। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। ये एंड्रॉइड और क्रोमओएस डिवाइस के साथ कनेक्टिविटी के लिए Google फास्ट पेयर का सपोर्ट करते हैं। क्विक स्विचिंग के साथ इन्हें एक समय में 2 डिवाइस से भी जोड़ा जा सकता है। ये TWS इयरफोन एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट करते हैं। ये बाहरी शोर को 46dB तक कम कर सकते हैं।

ईयरबड्स 3 लेवल का नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं। इसमें एक एंबिएंट मोड और एक एडवांस वॉयस मोड भी है। इसके अलावा IP54-रेटेड ईयरबड कॉल और टच जेस्चर कंट्रोल के लिए AI-बेस्ड नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं। वे Xiaomi ईयरबड्स ऐप के साथ कंपेटिबल हैं, जिसका इस्तेमाल कस्टमाइजेशन के लिए किया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC बंद होने पर इयरफोन को एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi बड्स 5 का डिजाइन Apple और Samsung पर बेस्ड हैं। बड्स एयरपॉड्स प्रो जैसे लगते हैं, जबकि केस गैलेक्सी बड्स जैसा दिखता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरBlack
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  4. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  9. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  10. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »