Realme Buds Air 2 में मिल सकती है 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ, 24 फरवरी को होंगे लॉन्च

रियलमी बड्स एयर 2 के टीज़ स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और 10mm डायमंड-क्लास Hi-Fi ड्राइवर्स मौजूद होंगे। रियलमी बड्स एयर 2 का डिज़ाइन Realme Buds Air Pro के जैसा ही हो सकता है।

Realme Buds Air 2 में मिल सकती है 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ, 24 फरवरी को होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 2 देखने में Realme Buds Air Pro जैसा हो सकता है
  • रियलमी बड्स एयर 2 में दिए जा सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • ईयरबड्स में मिलेंगे 10mm डायनमिक ड्राइवर्स
विज्ञापन
Realme Buds Air 2 को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। कंपनी ने आगामी ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स के फीचर व डिज़ाइन की जानकारी वेबसाइट पर टीज़ करनी शुरू कर दी है। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। रियलमी बड्स एयर 2 के टीज़ स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और 10mm डायमंड-क्लास Hi-Fi ड्राइवर्स मौजूद होंगे। रियलमी बड्स एयर 2 का डिज़ाइन Realme Buds Air Pro के जैसा ही हो सकता है।
 

Realme Buds Air 2 features

Realme Buds Air 2 को समर्पित एक पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव किया गया है। इस पेज में ईयरबड्स की लॉन्च डिटेल्स और डिज़ाइन के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन को टीज़ किया गया है। TWS ईयरबड्स देखने में काफी हद तक Realme Buds Air Pro जैसे ही लग रहे हैं, जिनको लेकर कहा गया है कि यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में दस्तक देंगे। रियलमी बड्स एयर 2 में ANC ऑफ होने के साथ 25 घंटे तक की टोटल प्लेबैक क्षमता ऑफर करेगा। जबकि ANC ऑन होने पर रियलमी बड्स एयर 2 कुल मिलाकर 22.5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इन ईयरबड्स का इस्तेमाल 10 मिनट के चार्ज पर 2 घंटे तक किया जा सकता है।

अन्य टीज़ फीचर्स की बात करें, तो इस ईयरबड्स में गेमिंग मोड में 88 मिलिसेंकेंड्स की सुपर लो लैटेंसी दी गई है, 10mm डायमंड क्लास Hi-Fi ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो कि शानदार बेस प्रदान करते हैं। इसके अलावा क्लियर साउंड और बेहतर फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स दिया गया है। ईयरबड्स का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन 25dB रेटेड है, जो कि Realme Buds Air Pro में ऑफर किए जाने वाले 35dB ANC से थोड़ा कम है।

Realme Buds Air 2 के अलावा, कंपनी यह भी पुष्टि कर चुकी है कि नार्ज़ो सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन शामिल होंगे। रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन इस सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल होगा, जिसको लेकर कहा गया है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डि्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Good looks, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Lots of useful features
  • Decent, safe sonic signature
  • कमियां
  • Not very detailed sound
  • ANC isn't very sensitive to changes and high-frequency sounds
  • Average battery life
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »