Realme Band में होगा क्रिकेट मोड, रखेगा आपकी नींद पर नज़र

Realme Band के एक्टिविटी पेज को कंपनी ने अपडेट किया है जिसे इस फिटनेस बैंड के फीचर्स सार्वजनिक हो गए हैं। इस बैंड को 9 स्पोर्ट्स मोड के साथ लिस्ट किया गया है- बाइकिंग, वॉकिंग, हाइकिंग, क्लाइमिंग, योगा, फिटनेस, स्पिनिंग और क्रिकेट।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 मार्च 2020 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme Band कई स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ आएगा
  • रियलमी बैंड रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करेगा
  • 5 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला रियलमी बैंड
Realme ब्रांड के पहले फिटनेस बैंड Realme Band को 5 मार्च को रियलमी 6 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया जाना है। लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी एक-एक करके इस फिटनेस बैंड के फीचर्स से पर्दा उठा रही है। रियलमी ने टीजर पेज को अपडेट किया है जिसे रियलमी बैंड के के कुछ और नए फीचर्स की जानकारी मिली है। इस फिटनेस बैंड में कई स्पोर्ट्स मोड होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। इसके अलावा यह बैंड आपकी स्लीपिंग क्वालिटी को भी मॉनिटर करेगा। यह रियलमी फिटनेस बैंड बिल्ट-इन यूएसबी प्लग के साथ आएगा, यानी इसको चार्ज करने के लिए तार की ज़रूरत नहीं होगी।

लॉन्च से पहले Realme Band के एक्टिविटी पेज को कंपनी ने अपडेट किया है जिसे इस फिटनेस बैंड के फीचर्स सार्वजनिक हो गए हैं। इस बैंड को 9 स्पोर्ट्स मोड के साथ लिस्ट किया गया है- बाइकिंग, वॉकिंग, हाइकिंग, क्लाइमिंग, योगा, फिटनेस, स्पिनिंग और क्रिकेट। कंपनी का कहना है कि क्रिकेट मोड को खासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है, भारत में क्रिकेट काफी ज्यादा लोकप्रिय खेल है। यह स्लीप क्वालिटी मॉनिटर की तरफ भी इशारा करता है, जो डीप और लाइट स्लीप मापकर आपको सारा डेटा एक ऐप के जरिए देगा। रियलमी बैंड बिल्ट-इन यूएसबी डायरेक्ट चार्ज पोर्ट के साथ आएगा। यानी आप इस बैंड को सीधे किसी एडेपटर में लगा कर चार्ज कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इस डिज़ाइन के कारण चार्जिंग के लिए किसी वायर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंड का यूएसबी हिस्सा सिलिकॉन बैंड में छिपा रहेगा जिसे बैंड को चार्ज करते वक्त निकालकर इस्तेमाल में लाना होगा।

Realme Band कई स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ आएगा, जो आपको कॉल, रिमाइंडर्स, मैसेज और एसएमएस मैसेज की जानकारी देगा। बैंड के टच बटन को लम्बे वक्त तक प्रेस करके आपको कॉल्स काटने की भी सुविधा मिलेगी। यह बैंड IP68 वॉटर रेसिस्टेंट है।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी बैंड रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करेगा। बैंड तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा- येलो, ऑलिव ग्रीन और ब्लैक। इस स्मार्ट बैंड में कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। बैंड की कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, 5 मार्च को लॉन्च इवेंट में यह जानकारी भी सामने आ जाएंगी। कंपनी के सीईओ माधव सेठ के मुताबिक, यह फिटनेस बैंड लॉन्च के तुरंत बाद इच्छुक ग्राहकों के लिए Realme की 'हेट टू वेट' सेल में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.