7 दिन तक बिना चार्ज किए चलेगी Portronics Kronos Y1 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Portronics Kronos Y1 स्मार्टवॉच को भारत में 3,399 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है।

7 दिन तक बिना चार्ज किए चलेगी Portronics Kronos Y1 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.75 इंच की एचडी डिस्प्ले दी है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है।

ख़ास बातें
  • Portronics Kronos Y1 में 200 से ज्यादा वॉचफेस हैं।
  • Portronics Kronos Y1 में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दी गई हैं।
  • वॉच में 7 दिन का बैटरी बैकअप और 15 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
विज्ञापन
Portronics Kronos Y1 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इस वियरेबल में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ 1.75 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है। कॉलिंग फीचर के साथ यह कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करती है जिसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन और मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड भी शामिल हैं। Portronics की इस नई स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग दी गई है जो इसे धूल और पानी में खराब होने से बचाती है। इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस हैं और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ दी गई है। 
 

Portronics Kronos Y1 price in India

Portronics Kronos Y1 स्मार्टवॉच को भारत में 3,399 रुपये  केइंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है। यह खबर लिखने के समय Portronics की ऑफिशिअल वेबसाइट पर इसे 3,499 रुपये में लिस्ट किया गया था। Amazon पर वॉच 3,299 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Flipkart पर इसे 3,399 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में आती है। वियरेबल के साथ 12 महीने की वॉरंटी भी दी जा रही है। 
 

Portronics Kronos Y1 specifications

स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.75 इंच की एचडी डिस्प्ले दी है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। यह एक डायनेमिक डिस्प्ले है जिसमें कर्व्ड ग्लास दिया गया है। वॉच में ब्लूटूथ वी5 का सपोर्ट है और यह ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। इसके इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकरों की मदद से यूजर कॉल करने के साथ रिसीव भी कर सकता है। यूजर इस स्मार्टवॉच को रिमोट शटर और म्यूजिक कंट्रोलर की तरह भी इस्तेमाल कर सकता है। डिवाइस में 64 एमबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। 

Portronics Kronos Y1 में कई तरह की हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स देखने को मिलती हैं। यह ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है। वॉच में कई तरह के स्पोर्ट्स मोड जैसे वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, बॉस्केटबॉल और बेडमिंटन भी दिए गए हैं। 

Portronics का यह वियरेबल IP67 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 7 दिन का बैटरी बैकअप और 15 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस हैं जिनको एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध Kronos ऐप के द्वारा बदला जा सकता है। इस स्मार्टवॉच के डायमेंशन 165x70x28mm और भार 55 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »