• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Oppo Watch X2 का लॉन्च आज, 16 दिन बैटरी लाइफ, IP68, 2200 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर, जानें सबकुछ

Oppo Watch X2 का लॉन्च आज, 16 दिन बैटरी लाइफ, IP68, 2200 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर, जानें सबकुछ

Oppo Watch X2 में 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ IP68 रेटिंग भी है।

Oppo Watch X2 का लॉन्च आज, 16 दिन बैटरी लाइफ, IP68, 2200 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo Watch X2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का अल्ट्रा ब्राइट डायमंड डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में कंपनी ने 16 दिन तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
  • इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में 8-चैनल हार्ट रेट मॉनिटर, और 16-चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर है।
विज्ञापन
Oppo Watch X2 आज यानी 20 फरवरी को मार्केट में दस्तक देने जा रही है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के लॉन्च से पहले लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का Ultra-Bright Diamond डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 2200 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। यह IP68 रेटिंग से लैस है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने 16 दिन तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। यह कई तरह के हेल्थ फीचर्स से लैस होगी। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। आइए लॉन्च से पहले इसके सभी खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। 

Oppo Watch X2 आज चीन की मार्केट में दस्तक देने जा रही है। Oppo ने Weibo पर इसके सभी खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का अल्ट्रा ब्राइट डायमंड डिस्प्ले दिया गया है। 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ इसमें IP68 रेटिंग है। इसमें ECG इलेक्ट्रॉड्स भी लगे हैं। स्मार्टवॉच में 8-चैनल हार्ट रेट मॉनिटर, और 16-चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर लगा है। इसमें रिस्ट टेम्परेचर सेंसर भी होगा। 

स्मार्टवॉच में 60 सेकंड हेल्थ चेक फीचर भी दिया गया है जो चंद पलों में क्विक बॉडी स्कैन कर लेती है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग भी है, हार्ट रेट ट्रैकिंग और टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी है। यह यूजर के फिजिकल और मेंटल हेल्थ का विश्लेषण कर सकती है। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह GPS के साथ 26 घंटे तक बैकअप दे सकती है। वहीं, पावर सेविंग मोड में दो हफ्ते यह चल सकती है। एक्सटेंडेड मोड में यह 16 तक भी चल सकती है। 

स्मार्टवॉच को कंपनी ने 46mm साइज दिया है। इसमें ई-सिम सपोर्ट भी है। इसमें 648mAh की बैटरी लगी है और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसके अलावा इसमें NFC सपोर्ट भी दिया गया है। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है। स्मार्टवॉच को Azure Peak Blue, Obsidian Black, और Desert Silver Moon जैसे कलर शेड्स में पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ आज अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 भी लॉन्च करेगी जो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »