• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली सस्ती स्मार्टवॉच NoiseFit Metallix HD डिस्प्ले, Bluetooth 5.3 के साथ लॉन्च

सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली सस्ती स्मार्टवॉच NoiseFit Metallix HD डिस्प्ले, Bluetooth 5.3 के साथ लॉन्च

यह 1.41 इंच के HD रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आती है। धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए वियरेबल को IP68 रेट किया गया है। 

सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली सस्ती स्मार्टवॉच NoiseFit Metallix HD डिस्प्ले, Bluetooth 5.3 के साथ लॉन्च

Photo Credit: Noise

NoiseFit Metallix कई हेल्थ फीचर्स और स्पोर्ट्स मोड को भी सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • यह 1.41 इंच के HD रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आती है।
  • यह स्टेनलैस स्टील की बॉडी में बनी है।
  • यह यूजर के तनाव के स्तर को माप सकती है।
विज्ञापन
Noise ने स्मार्टवॉच सेग्मेंट में नया मॉडल पेश किया है जो कि खासतौर पर हेल्थ फीचर्स को फोकस करता है। यह है कंपनी का नया NoiseFit Metallix जो कि HD स्क्रीन के साथ आता है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन दिया है। इसमें स्टेनलैस स्टील बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच की खरीद पर कंपनी शुरुआती कस्टमर्स को डिस्काउंट भी दे रही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है, और यह किन फीचर्स के साथ आती है। 
 

NoiseFit Metallix price in india

NoiseFit Metallix की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 2,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह स्मार्टवॉच एलीट सिल्वर, एलीट निक्कल, और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश की गई है। इसे Noise की अधिकारिक वेबसाइट, और Amazon से खरीदा जा सकता है। वियरेबल की सेल 22 सितंबर से शुरू होगी। पहले 500 ग्राहकों को कंपनी इस स्मार्टवॉच की खरीद पर फ्लैट 200 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। 
 

NoiseFit Metallix specifications

नॉइजफिट मेटेलिक्स स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें यह 1.41 इंच के HD रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आती है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 240 x 240 पिक्सल की क्लियरिटी मिलती है। डिजाइन की बात करें तो यह स्टेनलैस स्टील की बॉडी में बनी है। इसका पट्टा भी मेटल का है। इसलिए यह देखने में काफी प्रीमियम लगती है। स्मार्टवॉच के सर्कुलर डायल पर नेविगेशन के लिए एक क्राउन बटन दिया गया है। साथ ही इसके नीचे एक फिजिकल बटन भी मौजूद है। धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए वियरेबल को IP68 रेट किया गया है। 

NoiseFit Metallix कई हेल्थ फीचर्स को भी सपोर्ट करती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर, मेंस्रुअल साइकिल ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स आते हैं। इसके अलावा यह यूजर के तनाव के स्तर को माप सकती है। स्मार्टवॉच में फिटनेस चाहने वाले यूजर्स के लिए कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं। 

मॉडर्न कनेक्टिविटी के चलन को देखते हुए इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी दिया गया है। वॉच में बिल्टइन स्पीकर और माइक मिलता है। यह इसके लिए ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करती है। कंपनी का कहना है कि ये एक ही बार में स्मार्ट डिवाइस से पेअर हो सकती है और इसकी पावर की खपत भी ज्यादा नहीं है। बैटरी की बात करें तो नॉइज के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिन का बैकअप दे सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »