• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 80 घंटे चलने वाले हेडफोन Noise Airwave Max 5 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 80 घंटे चलने वाले हेडफोन Noise Airwave Max 5 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 80 घंटे चल सकते हैं नए Noise Airwave Max 5 हेडफोन

सिंगल चार्ज में 80 घंटे चलने वाले हेडफोन Noise Airwave Max 5 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Noise

Noise Airwave Max 5 में 50dB ANC फीचर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इनमें 50dB ANC फीचर दिया गया है।
  • ये सिंगल चार्ज में 80 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।
  • तीन रंगों में ये पेश किए गए हैं।
विज्ञापन
Noise ने अपने ऑडियो वियरेबल में नया एडिशन किया है। कंपनी ने नए हेडफोन्स Noise Airwave Max 5 लॉन्च किए हैं। ये इससे पहले आए Noise Airwave Max 4 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किए गए हैं। इनमें कई अपग्रेडेड फीचर्स कंपनी ने जोड़े हैं। हेडफोन्स में आकर्षक डिजाइन है। तीन रंगों में ये पेश किए गए हैं। इनमें 50dB ANC फीचर दिया गया है। ये सिंगल चार्ज में 80 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनके अन्य खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Noise Airwave Max 5 Headphones Price

Noise Airwave Max 5 Headphones की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। Amazon पर इन्हें 4,699 रुपये में लिस्ट किया गया है। हेडफोन्स को कंपनी ने तीन कलर्स में पेश किया है जिसमें Carbon Black, Calm White, और Calm Beige का ऑप्शन मिल जाता है। कंपनी इनके साथ एक साल की वारंटी दे रही है। 
 

Noise Airwave Max 5 Headphones Specifications

Noise Airwave Max 5 में एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया गया है। ये देखने में स्टाइलिश हैं लेकिन साथ में ही फीचरफुल भी हैं। इनमें 40mm के ड्राइवर्स लगे हैं। कंपनी का दावा है कि ये क्रिस्टल क्लियर ऑडियो डिलीवर कर सकते हैं। 

इनमें एडेप्टिव हाईब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। ये 50dB तक ANC को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 80 घंटे तक चल सकते हैं। गेमर्स के लिए भी ये उपयोगी हैं और 30ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। इनमें 3D स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट है जिससे ये थियेटर जैसा साउंड पैदा कर सकते हैं। 

इनमें डुअल पेअरिंग संभव है जिसके कारण इन्हें डिवाइसेज के बीच में आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसके अलावा ये क्वाड माइक एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। पसीने और पानी के छींटों आदि से बचाव के लिए कंपनी ने इन्हें IPX5 रेट किया है। इनके डाइमेंशन 16.1 x 18.9 cm हैं और वजन 251.4 ग्राम बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »