Mi Smart Band 6 ग्राहकों को खूब भाया, बिके 30 लाख से ज्यादा यूनिट

शाओमी ने Mi Smart Band 6 को मार्च महीने में लॉन्च किया था और इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू हुई थी।

Mi Smart Band 6 ग्राहकों को खूब भाया, बिके 30 लाख से ज्यादा यूनिट

Mi Smart Band 6 को इसी साल मार्च महीने में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 6 की सेल 2 अप्रैल से शुरू की गई थी।
  • Mi Smart Band 6 में 1.56 की एमोलेड कलर डिस्पले दी गई है।
  • इसमें 125mAh की बैटरी दी गई है जो कि 14 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।
विज्ञापन
Xiaomi के Mi Smart Band 6 फिटनेस ट्रैकर ने वैश्विक स्तर पर 3 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट का आंकड़ा पार कर लिया है। महीने भर पहले शाओमी के संस्थापक और सीईओ ली जून ने एक बयान में कहा था कि कंपनी Mi Smart Band 6 एक मिलियन यूनिट की शिपमेंट कर चुकी है। अब सामने आया है कि यह आंकड़ा 3 मिलियन यूनिट के शिपमेंट को पार कर गया है। वीबो पर की गई एक पोस्ट में शाओमी ग्रुप के वॉइस प्रेसिडेंट और मोबाइल फोन विभाग के प्रेसि़डेंट ने बताया कि Mi Smart Band 6 की ग्लोबल शिपमेंट 3 मिलियन के पार जा चुकी है जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। 

शाओमी ने Mi Smart Band 6 को मार्च महीने में लॉन्च किया था और इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू हुई थी। यदि लॉन्च के समय को देखा जाए तो शाओमी के इस फिटनेस बैंड को सेल पर गए अभी दो महीने का ही समय हुआ है और इतने समय में कंपनी ने इस डिवाइस की 3 मिलियन यूनिट शिप कर दी हैं। 

अप्रैल महीने में ही इस फिटनेस बैंड में एक अपडेट किया गया था जिससे कि यह Mi Fit app के द्वारा ब्रीदिंग क्वालिटी या श्वसन क्रिया की गुणवत्ता को भी माप सकता है। यह फिटनेस बैंड दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इनमें से एक स्टैंडर्ड मॉडल है जिसमें कि एनएफसी का सपोर्ट नहीं दिया गया है जबकि इसके दूसरे मॉडल में एनएफसी का सपोर्ट देखने को मिलता है। 
Mi Smart Band 6 की कीमत की बात करें तो इसका स्टैंडर्ड मॉडल CYN 229 (लगभग 2,617 रुपये) की कीमत का है। वहीं इसके एनएफसी वेरिएंट की कीमत CYN 279 (लगभग 3,188 रुपये) है। 
 

Mi Smart Band 6 Specifications

Mi Smart Band 6 में 1.56 की एमोलेड कलर डिस्पले दी गई है। इस डिवाइस में शाओमी ने टच बटन को हटाकर गेस्चर सपोर्ट दिया है। यह फिटनेस बैंड ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) को ट्रैक कर सकता है। इसी के साथ यह हार्ट रेट, यूजर की नींद आदि को भी मॉनिटर कर सकता है। इसमें 24x7 बल्ड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। 

इस फिटनेस बैंड में ट्रैकिंग, रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग आदि समेत 30 तरह के मोड दिए गए हैं। इस डिवाइस में 6 ऑटोडिटेक्ट एक्सरसाइज मोड हैं। इसमें 125mAh की बैटरी दी गई है जो कि 14 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसको चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। डिवाइस में Bluetooth 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  3. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  4. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  6. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  8. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  9. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
  10. Ferrari Luce: ₹382 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »