• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Smarter Living 2020: Mi Band 4 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट आज हो सकते हैं लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Smarter Living 2020: Mi Band 4 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट आज हो सकते हैं लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Smarter Living 2020: शाओमी स्मार्टर लिविंग 2020 इवेंट में आज Mi Band 4 समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जानें कौन-कौन से प्रोडक्ट हो सकते हैं आज भारत में लॉन्च।

Xiaomi Smarter Living 2020: Mi Band 4 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट आज हो सकते हैं लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Smarter Living 2020: Xiaomi Mi Band 4 Price in India से उठा पर्दा

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 4 की कीमत 2,000 रुपये के आसपास होगी
  • मी वाटर प्यूरीफायर में है वाई-फाई की सुविधा
  • Mi Band 4 Features में है 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले
विज्ञापन
Xiaomi Smarter Living 2020: शाओमी आज स्मार्टर लिविंग 2020 इवेंट में आज कई प्रोडक्ट को भारत में लॉन्च कर सकती है। Xiaomi का लॉन्च इवेंट सुबह 12:00 बजे शुरू होगा, इवेंट में Xiaomi Mi Band 4 launch in India, 65 इंच का Mi TV समेत कई अन्य प्रोडक्ट आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कुछ समय पहले सामने आए टीज़र से पता चला था कि आज इवेंट के दौरान शाओमी नए Water Purifier को भी उतार सकती है। टीज़र से इस बात की भी पुष्टि हुई थी कि कंपनी अपने लेटेस्ट मी टीवी में Netflix ऐप देने की तैयारी में है।

Xiaomi ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि ‘Smarter Living 2020' इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग शाओमी इंडिया के Youtube चैनल पर होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप वीडियो लिंक में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।

 

Xiaomi Smarter Living 2020: आज लॉन्च हो सकते हैं ये शाओमी प्रोडक्ट

Mi Band 4

पिछले कुछ समय से शाओमी कई टीज़र जारी कर इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट के बारे में संकेत दे रही है। इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि कंपनी भारत में अपने लेटेस्ट मी बैंड यानी Mi Band 4 को लॉन्च करने वाली है और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया पर शुरू होगी। मी बैंड 4 को चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। नया मॉडल टच इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें वॉयस कमांड्स को इनेबल करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। मी बैंड 4 की भारत में कीमत से पर्दा उठना फिलहाल बाकी है।
 

65 Inch New Mi TV (उम्मीद)

शाओमी आज इवेंट के दौरान मी बैंड 4 के साथ 65 इंच का मी टीवी लॉन्च कर सकती है जो 4K स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले पैनल से लैस होगा। मी इंडिया ने ट्विटर पर नए मी टीवी के लॉन्च का टीज़र जारी किया था। कंपनी ने बताया है कि भारत में सबसे बड़ा और बेस्ट मी टीवी आने को तैयार है। यह 4के एलईडी पैनल से लैस होगा और इसमें यूज़र्स की पसंद के सारे कंटेंट उपलब्ध होंगे।
 

Mi Water Purifier (उम्मीद)

Xiaomi इवेंट के दौरान अपने नए Mi Band 4 और 65 इंच वाले Mi TV के साथ मी वाटर प्यूरीफायर को भी लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले मी इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात का संकेत दिया गया था कंपनी Mi Water Purifier को भी उतार सकती है।

मी वाटर प्यूरीफायर में 4-स्टेप प्योरीफिकेशन प्रोसेसर है जिसमें पीपी कॉटन फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन प्री-फिल्टर, आरओ फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल है। Mi Water Purifier में वाई-फाई है और आप रियल टाइम में स्मार्टफोन ऐप की मदद से पानी की गुणवत्ता की निगरानी कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »