Lava Prowatch: भारतीय ब्रांड की पहली स्मार्टवॉच हो रही है इस दिन लॉन्च, कंपनी ने फीचर्स किए टीज

Lava Prowatch स्मार्टवॉच में एक मजबूत डिस्प्ले होगा, जबकि यह स्क्रैच रेसिस्टेंट भी हो सकता है। एक अन्य तस्वीर में सर्कुलर डिस्प्ले दिखाया गया है जो एक बटन और क्राउन के साथ एक मेटल चेसिस जैसा प्रतीत होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024 20:54 IST
ख़ास बातें
  • Lava अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है
  • इसमें कई फिटनेस एक्टिविटी ट्रैकर के साथ हार्ट रेट सेंसर भी मिलेगा
  • स्मार्टवॉच WearOS पर चलेगी और इसमें सर्कुलर डिस्प्ले मिलेगा

Lava Prowatch में सर्कुलर डिस्प्ले मिलेगा

Photo Credit: Lava

Lava Prowatch इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च की जाएगी। घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ने देश में अपनी पहली स्मार्टवॉच के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया चैनलों के जरिए इसके फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इशारा दिया है कि लावा प्रोवॉच फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करेगी और इंटरचेंजेबल वॉच स्ट्रैप को सपोर्ट कर सकती है। इसमें एक टिकाऊ डिस्प्ले होने का भी दावा किया गया है जो फास्ट यूजर इंटरफेस के साथ-साथ स्क्रैच रेसिस्टेंट हो सकता है।

मंगलवार को जारी एक मीडिया इनवाइट में, नोएडा स्थित स्मार्टफोन कंपनी ने बताया कि Lava Prowatch 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी के अनुसार, लॉन्च इवेंट सुबह 11 बजे होगा। इनवाइट से यह भी पता चलता है कि प्रोवॉच एक सर्कुलर डिस्प्ले से लैस होगी। इसके अलावा, इस इनवाइट में और अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

हालांकि, कंपनी द्वारा X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए टीजर से Prowatch की कुछ खासियतों का पता चलता है। पोस्ट से पता चलता है कि डिवाइस में एक मजबूत डिस्प्ले होगा, जबकि यह स्क्रैच रेसिस्टेंट भी हो सकता है। एक अन्य तस्वीर में सर्कुलर डिस्प्ले दिखाया गया है जो एक बटन और क्राउन के साथ एक मेटल चेसिस जैसा प्रतीत होता है।

कंपनी ने एक्टिविटी और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स का भी संकेत दिया है, जबकि दावा किया है कि यह अन्य प्रोडक्ट की तुलना में अधिक सटीक ट्रैकिंग प्रदान करेगा। एक अन्य पोस्ट से पता चलता है कि घड़ी इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स को सपोर्ट करेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि डिवाइस Google के Wear OS पर चलेगा या नहीं, जिससे यूजर्स वियरेबल डिवाइस पर ऐप्स इंस्टॉल कर सकेंगे।
Advertisement

अपकमिंग Lava Prowatch के लावा के दूसरे फिटनेस ट्रैकर के रूप में आने की उम्मीद है - कंपनी ने जनवरी 2021 में फिटनेस और स्लीप ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन मिररिंग और वॉटर रेजिस्टेंस के सपोर्ट के साथ SpO2 मॉनिटरिंग के लिए Lava BeFIT लॉन्च किया था। Lava Prowatch के बारे में अधिक जानकारी देश में लॉन्च होने से पहले आने वाले दिनों में घोषित होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.