Lava Probuds ईयरबड्स भारत में Rs 2,199 में लॉन्च, 24 जून को पहली सेल

Lava ने भारत में Lava Probuds सोमवार को लॉन्च कर दी हैं। इसी के साथ कंपनी ने ईयरफोन के ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) सेग्मेंट में एंट्री कर ली है।

Lava Probuds ईयरबड्स भारत में Rs 2,199 में लॉन्च, 24 जून को पहली सेल

Lava Probuds में MediaTek Airoha चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Lava की ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) सेग्मेंट में एंट्री।
  • 24 जून से Lava e-store, Amazon और Flipkart पर होंगे उपलब्ध।
  • प्रत्येक इयरबड में है 55mAh बैटरी।
विज्ञापन
Lava ने भारत में Lava Probuds सोमवार को लॉन्च कर दी हैं। इसी के साथ कंपनी ने ईयरफोन के ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) सेग्मेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी का कहना है नए ईयरबड्स में एक इन-ईयर डिज़ाइन है जिसे विभिन्न परीक्षणों और आंतरिक कान की रूपरेखा का अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। चार्जिंग केस के साथ आने वाले ये इयरबड्स 25 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने की क्षमता रखते हैं। लावा का कहना है कि Probuds IPX5 वाटर और स्वेट रेसिस्टेंट फीचर के साथ आते हैं। ईयरबड्स में 11.6mm ड्राइवर हैं और इनमें MediaTek Airoha चिपसेट दिया गया है। 
 

Lava Probuds price in India, sale

Lava Probuds TWS ईयरबड्स की भारत में कीमत 2,199 रुपये है। ये 24 जून से Lava e-store, Amazon और Flipkart ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से उपलब्ध होंगे। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें कुछ खरीदारों को इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सिर्फ एक रुपये में ईयरबड्स को हासिल करने का मौका भी दिया जाएगा। लावा इस ऑफर के लिए सीमित मात्रा में प्रोबड्स उपलब्ध कराएगी। यह सिंगल ब्लैक कलर फिनिश में आते हैं और साथ ही एक साल की वारंटी भी दी जा रही है। 
 

Lava Probuds features

Lava Probuds के अंदर 55mAh बैटरी प्रत्येक इयरबड में है जबकि 500mAh की बैटरी चार्जिंग केस में दी गई है। चार्जिंग केस के बैकअप को मिला दें तो यह इयरबड्स कुल मिलाकर 25 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें 11.6mm के एडवांस्ड ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें MediaTek Airoha चिपसेट दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि ये इयरबड्स डीप बेस देने की क्षमता रखते हैं और कॉल्स के दौरान बहुत कम आवाज विकृति पैदा होने देते हैं। 

Lava Probuds के ये TWS इयरबड ‘वेक एंड पेयर टेकनोलॉजी' के साथ आते हैं जिससे कि चार्जिंग केस लिड के ओपन करते ही इयरबड पावर ऑन हो जाते हैं और कनेक्शन मोड में चले जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth v5 और एक Micro-USB पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इनका कुल भार 77 ग्राम है। Lava Probuds में IPX5 सर्टीफिकेशन है जिससे ये स्वेट और वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करते हैं। दायें इयरबड को दो बार टैप करने पर यूजर इसके वॉइस असिस्टेंट फीचर को चालू कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »