JBL Yinyue Fan ओपन वायरलेस ऑडियो ग्लासेज लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

JBL Yinyue Fan ओपन वायरलेस ऑडियो ग्लास की कीमत 1,299 युआन (लगभग 15,035 रुपये) तय की गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Yinyue Fan को कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
  • Yinyue Fan में एक कस्टम लीनियर ट्रैक-टाइप ड्राइवर दिए गए हैं।
  • JBL Yinyue Fan ओपन वायरलेस ऑडियो ग्लास की कीमत 1,299 युआन है।

JBL Yinyue Fan में एक ट्रांसपेरेंट डिजाइन है।

Photo Credit: JBL

JBL ने अपना नया "Yinyue Fan" ओपन वायरलेस ऑडियो ग्लास लॉन्च किया है, जो चलते-फिरते म्यूजिक सुनने या कॉल पर बाद करने के लिए एक बिल्कुल नया स्टाइलिश और फंक्शनल ऑप्शन पेश करता है। फिलहाल यह ग्लास चीन में प्री-सेल कीमत उपलब्ध है। यहां हम आपको JBL Yinyue Fan  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JBL Yinyue Fan की कीमत


JBL Yinyue Fan ओपन वायरलेस ऑडियो ग्लास की कीमत 1,299 युआन (लगभग 15,035 रुपये) तय की गई है। Douyin प्लेटफॉर्म पर 999 युआन (लगभग 12,947 रुपये) की प्री-सेल कीमत उपलब्ध है। वर्तमान में JD.com यूजर्स को सिर्फ ग्लासेज रिजर्व करने की अनुमति देता है, प्री-सेल्स की घोषणा अभी बाकी है।


Advertisement
JBL Yinyue Fan के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


JBL Yinyue Fan में एक ट्रांसपेरेंट डिजाइन है और क्लियर साउंड क्वालिटी के लिए एक कस्टम लीनियर ट्रैक-टाइप ड्राइवर यूनिट दी गई है। JBL की डायरेक्शनल साउंड फील्ड सिस्टम डिलीवरी टेक्नोलॉजी को साउंड लीकेज कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका म्यूजिक सिर्फ आप तक सीमित रहे और आसपास के लोगों को पता न चले। कॉल के दौरान क्लियर कम्युनिकेशन के लिए ग्लासेज ड्यूल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन और बैकग्राउंड नॉयज फिल्टर करने के लिए एक इंटेलीजेंट नॉयज रिडक्शन एल्गोरिदम से लैस हैं।

Yinyue Fan को कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ग्लासेज को यूवी एंटी-अल्ट्रावाइलेट लेंस के साथ बनाया गया है जो हानिकारक किरणों को रोकता है। हल्के डिजाइन के साथ वजन सिर्फ 52 ग्राम है। एक मैटल हिंज ड्यूराबिलिटी सुनिश्चित करता है, जबकि स्किन फ्रेंडली इनर सर्फेस और एर्गोनोमिक डिजाइन एक कंफर्टेबल फिट प्रदान करता है। यूजर्स को राउंड या स्क्वाअर फ्रेम का ऑप्शन मिलता है जो कि तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

Yinyue Fan में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 शामिल है। ग्लासेज उतारते और लगाते हुए खुद चालू और बंद हो जाते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो सिंगल चार्ज में ग्लासेज 8 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। टच कंट्रोल के जरिए इजी म्यूजिक प्लेबैक और मैनेजमेंट होता है। अन्य फंक्शन के लिए यूजर्स साउंड कर्व को एडजेस्ट करने और टच जेस्चर कंट्रोल को कस्टमाइज करने के लिए ऑफिशियल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.