ईयरबड्स का चार्जिंग केस ओवल शेप में दिया गया है। इस पर कंपनी की ब्रांडिंग भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
Photo Credit: iQOO
iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा।
iQOO Buds को कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये कंपनी के अपकमिंग TWS ईयरफोन्स हैं जो अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि ईयरबड्स Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही इनके बारे में कुछ खास बातें इस टीजर में पता चलती हैं। ईयरबड्स को ब्लैक कलर में टीज किया गया है। इनमें इन-ईयर डिजाइन मिलता है। चार्जिंग केस पर कंपनी की ब्रांडिंग साफ नजर आती है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले iQOO Buds के बारे में अन्य डिटेल्स।
iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। कंपनी के अपकमिंग TWS ईयरबड्स ब्लैक कलर में नजर आए हैं। हालांकि इसमें अन्य कलर शेड्स भी आने की संभावना है। Amazon माइक्रोसाइट पर टीजर से इनका डिजाइन भी पता चलता है। ईयरबड्स इन-ईयर फिट के साथ आने वाले हैं।
Every playlist deserves better. 🎧⚡
— iQOO India (@IqooInd) August 14, 2026
Meet the all-new iQOO Buds built to keep up with every beat, every session, every moment.
Launching on 20th August. 👀#iQOO #iQOOBuds #Audio #WirelessEarbuds #Music #Gaming #Tech #ComingSoon
[ Earbuds, Audio, Music, Gaming, Wireless ] pic.twitter.com/7YVDSIsY0R
ईयरबड्स का चार्जिंग केस गोलाकार, या ओवल शेप में नजर आ रहा है जिस पर कंपनी की ब्रांडिंग भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इसके नीचे ग्रीन इंडिकेटर लाइट भी नजर आ रही है जो चार्जिंग का संकेत दे रही है। पोस्ट में टैगलाईन "Engineered for Every Beat" नजर आती है। हालांकि इनके अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
iQOO Z11 के साथ इन ईयरबड्स को कंपनी पेश करने वाली है। iQOO Z11 फोन में 6.8-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। फोन में कई AI-बेस्ड फीचर्स होंगे। डिवाइस में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर