• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे चलने वाले iQOO Buds 1i हुए लॉन्च, IP54 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे चलने वाले iQOO Buds 1i हुए लॉन्च, IP54 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

ईयरबड्स में 20Hz से 20,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है।

एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे चलने वाले iQOO Buds 1i हुए लॉन्च, IP54 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

iQOO Buds 1i में 10mm के हाई-रिजॉल्यूशन स्पीकर ड्राइवर लगे हैं।

ख़ास बातें
  • इनमें AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।
  • ऑडियो वियरेबल में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • ये 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।
विज्ञापन
iQOO ने चुपचाप अपने नए ईयरबड्स iQOO Buds 1i को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इनमें 10mm के हाई-रिजॉल्यूशन स्पीकर ड्राइवर लगे हैं। ईयरबड्स में 20Hz से 20,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। इनमें AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। साउंड एक्सपीरियंस को ज्यादा रिच और इमर्सिव बनाने के लिए ये DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट पैदा करते हैं। ऑडियो वियरेबल में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

iQOO Buds 1i price

iQOO Buds 1i को कंपनी ने फिलहाल इंडोनेशियाई मार्केट (via) में उतारा है। iQOO की इंडोनेशिया वेबसाइट पर iQOO Buds 1i की कीमत IDR 349,000 (लगभग 1800 रुपये) है। ये ईयरबड्स ब्लैक-येलो डुअल टोन फिनिश में आते हैं जिसे कंपनी ने Starlight नाम दिया है। 
 

iQOO Buds 1i Specifications

iQOO Buds 1i में 10mm के हाई-रिजॉल्यूशन स्पीकर ड्राइवर लगे हैं। ईयरबड्स में 20Hz से 20,000Hz की फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। इनमें AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है जिससे कि कॉलिंग के दौरान ये बाहरी शोर को दबा देते हैं और ऑडियो कॉलिंग का बेहतर अनुभव देते हैं। ऑडियो एक्सपीरियंस को ज्यादा रिच और इमर्सिव बनाने के लिए ये DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड फीचर इनमें दिया गया है। ईयरबड्स में चार तरह के अलग-अलग साउंड प्रोफाइल मिलते हैं जिसमें Mega Bass, Clear Voice, Clear High Pitch, और Melodic Audiobooks प्रोफाइल शामिल है। 

बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स में कंपनी ने 50 घंटे तक बैटरी बैकअप का दावा किया है जो कि चार्जिंग केस को साथ मिलाकर है। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया गया है। जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि ये 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। 

iQOO Buds 1i में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर भी है। ये अल्ट्रा-लो 88ms लेटेंसी मोड को सपोर्ट करते हैं जिससे गेमर्स को इनके साथ बढ़िया अनुभव मिलता है। इसके अलावा इन ईयरबड्स में कंपनी ने टच कंट्रोल, Google Fast Pair, Google Assistant, और Find My Earphones का सपोर्ट भी दिया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाने के लिए कंपनी ने इन्हें IP54 रेट किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »