इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ में है हार्ट रेट सेंसर, कीमत 1,799 रुपये

फरवरी में अपना पहला फिटरिस्ट लॉन्च करने के बाद अब इंटेक्स ने भारत में अपना एक और फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ एक्सक्लूसिवव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 11:05 IST
ख़ास बातें
  • फिटनेस बैंड सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा
  • इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ में हार्ट रेट सेंसर है
  • इसकी बैटरी 7 दिन तक चलने का दावा है
फरवरी में अपना पहला फिटरिस्ट लॉन्च करने के बाद अब इंटेक्स ने भारत में अपना एक और फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

बता दें, कि नए बैंड में अपग्रेड के तौर पर एक स्मूथ ब्लैक रबर का स्ट्रैप है जबकि पिछले बैंड में रिपल्ड बैंड दिया गया था। इंटेक्स ने नए फिटरिस्ट में एक हार्ट रेट सेंसर भी दिया है। फिटरिस्ट प्लज़ फिटनेस बैंड में 0.66 इंच (64x48 पिक्सल) टच ओलेड डिजिटल डिस्प्ले है। हार्ट रेट मॉनीटरिंग के अलावा, इससे यूज़र स्टेप, कैलोरी, दूरी और नींद का पता भी लगा सकते हैं।
Advertisement

इंटेक्स का यह फिटनेस बैडं ब्लूटू 4.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट, व्हाट्सऐप नोटिफिकेशन और फेसबुक नोटिफिकेशन के लिए इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा वर्कआउट करते समय स्मार्टफोन पर एमपी3 प्लेयर में इस बैंड से गाने भी बदलने जा सकते हैं। इसके साथ ही, इस बैंड में एक रिमोट शटर फीचर है जिससे यूज़र कुछ दूरी से अपने स्मार्टफोन से तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। सामान्य अलार्म के अलावा इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ में एक हाइड्रेशन अलार्म फीचर है जिससे यह यूज़र को वर्कआउट दौरान पानी पीने की याद दिलाता है।

इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ एंड्रॉयड व आईफोन डिवाइस ( एंड्रॉयड 4.4 किटकैट व आईओएस 7 से ऊपर) पर काम करता है। इसमें 32 केबी रैम और 256 केबी रॉम है। इसके अलावा वाटर रेजिस्टेंस के लिए यह आईपीएक्स 66 सर्टिफाइड है।
Advertisement

इंटेक्स के इस बैंड में 80एमएएच की बैटरी है जिसे फुल चार्ज होने में डेढ़ से 2 घंटे तक लगते हैं। इंटेक्स का दावा है कि बैटरी 7 दिन तक चलेगी। फिटरिस्ट प्लज़ का डाइमेंशन 23.8x12.3x138 - 197 मिलीमीटर और वज़न 28.6 ग्राम है। फिलहाल इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में ही आता है और इसके साथ एक अतिरिक्त स्ट्रैप मुफ्त दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.