Infinix Band 5 भारत में लॉन्च, हार्ट रेट ट्रैकिंग समेत कई खूबियों से है लैस

Infinix Band 5 की कीमत की बात की जाए तो यह 1799 रुपये में मिलेगा। 3 दिसंबर से Flipkart Sale ग्राहक इस बैंड को खरीद सकते हैं।

Infinix Band 5 भारत में लॉन्च, हार्ट रेट ट्रैकिंग समेत कई खूबियों से है लैस

Infinix Band 5 का Xiaomi Mi Band 3i के साथ है मुकाबला

ख़ास बातें
  • Flipkart पर होगी Infinix Band 5 की बिक्री
  • आईपी67 की रेटिंग से लैस है इनफिनिक्स बैंड 5
  • इनफिनिक्स बैंड 5 की बैटरी लेकर 20 दिनों तक साथ देने का दावा
विज्ञापन
Infinix Band 5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह बैंड ग्राहकों की जेब की सीमा में है जो कि Xiaomi Mi Band 3i से बिल्कुल अलग है। इस बैंड के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एक कलर आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें इस्तेमाल करने वाले के हेल्थ मैट्रिक्स नज़र आते हैं। साथ ही बैंड से जुड़े ऐप के नोटिफिकेशन भी नज़र आते हैं। खास बात ये है कि ये बैंड वाटरप्रूफ है और आईपी67 सर्टिफाइड है।

इनफिनिक्स का यह बैंड तीन रंगों में उपलब्ध है। इस बैंड में हार्ट रेट सेंसर लगा हुआ है जो कि 24 x7 दिल की गति को मॉनिटर करता रहता है। बैटरी की बात की जाए तो इस बैंड को एक बार चार्ज करने पर 20 दिनों तक साथ देने का दावा है।

इनफिनिक्स बैंड 5 की कीमत की बात की जाए तो यह 1799 रुपये में मिलेगा। 3 दिसंबर से Flipkart Sale ग्राहक इस बैंड को खरीद सकते हैं। ग्राहक इसे नीले, काले और लाल रंग में खरीद सकेंगे। इनफिनिक्स के इस बैंड का मुकाबला 1799 रुपये वाले मी बैंड 3आई और 1,499 रुपये में मिलने वाले Lenovo Smart Band Cardio 2 से होगा। 

यह भी पढ़ें- Mi Band 3i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix Band 5 specifications
इनिफिनिक्स बैंड 5 की 0.96 इंच का कलर आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें आप एक्टिविटी का स्टेटस का चेक कर सकेंगे और नोटिफिकेशन देख सकेंगे। इस बैंड में एक हार्ट रेट सेंसर लगा हुआ है जो कि 24 x7 नब्ज की मॉनिटरिंग करता रहता है। हार्ट रेट के एक सीमा के पार जाने के बाद यह सेंसर बजने लगता है। यह बैंड कई तरह की गतिविधियों पर नजर रखता है जैसे एक दिन में आपने कितन कदम चले हैं, कैलोरी कितनी बर्न हुई हैं, दूरी कितनी तय की है, इसके अलावा स्लीपिंग पैटर्न पर भी इसकी नजर होती है।

यह भी पढ़ें-Mi Watch है Xiaomi का पहला स्मार्टवॉच, जानें खासियतें

इनफिनिक्स बैंड 5 की बैटरी लाइफ को लेकर दावा है कि अगर हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर को डिसेबल कर दिया जाए तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 20 दिन तक काम कर सकता है। फीचर इनेबल रखने पर यह 5 से 7 दिन तक ही चल पाएगा। इस डिवाइस में एक रिमाइंडर भी है जो निश्चित अवधि में यूजर द्वारा गतिविधि न करने पर वाइब्रेट भी होता है। यह फोन से इनफिनिक्स लाइफ 2.0 ऐप के जरिए कनेक्ट हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »