Honor Band 5 लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 2,599 रुपये

Honor Band 5 को भारत में 2,599 रुपये में बेचा जाएगा। यह मिडनाइट नेवी, कोरल पिंक और मिट्योराइट ब्लैक रंग में मिलेगा।

Honor Band 5 लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 2,599 रुपये
ख़ास बातें
  • हार्ट रेट मॉनीटर है Honor Band 5 में
  • हॉनर बैंड 5 की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
  • रंगीन एमोलेड डिस्प्ले है हॉनर बैंड 5 में
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ब्रांड ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट बैंड Honor Band 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट प्रोडक्ट के ज़रिए कंपनी ग्राहकों को किफायती दाम में हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस देना चाहती है। अहम खासियतों की बात करें तो नया फिटनेस बैंड एमोलेड फुल-कलर डिस्प्ले, स्टाइलिश वॉच फेस और रियल टाइम हार्ट रेट मॉनीटर के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि हॉनर बैंड 5 को सबसे पहले बीते महीने चीन में लॉन्च किया गया था।
 

हॉनर बैंड 5 की कीमत और उपलब्धता

हॉनर बैंड 5 को भारत में 2,599 रुपये में बेचा जाएगा। यह मिडनाइट नेवी, कोरल पिंक और मिट्योराइट ब्लैक रंग में मिलेगा। बैंड की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।
 

Honor Band 5 features

हॉनर बैंड 5 को हुवावे हेल्थ ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है। ऐसा ब्लूटूथ के ज़रिए संभव होगा। फिटनेस से संबंधित कई फीचर्स के अलावा यह स्मार्ट बैंड आपके फोन की जानकारियों को बैंड पर रियल टाइम पर डिस्प्ले कर सकता है। आपको इनकमिंग कॉल को बैंड से ही रिजेक्ट या म्यूट करने की सुविधा होगी। इसके अलावा आप अपने बैंड की मदद से अपने खोए हुए फोन को ढूंढ सकते हैं। इसका इस्तेमाल तस्वीरें खींचने के लिए भी किया जा सकेगा।

नया हॉनर बैंड 5 सात इनोवेटिव मॉडर्न तकनीक के साथ आता है। स्मार्ट बैंड में फुल-कलर एमोलेड डिस्प्ले है। आप अपने मूड के हिसाब से स्टाइलिश वॉच फेसेज में से चुन सकते हैं। ट्रूसीन 3.0 हार्ट रेट मॉनीटर इनफ्रारेड टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करके रात में हार्ट रेट को मॉनीटर करता है। स्मार्ट बैंड आपकी नींद पर भी नज़र रख सकता है। स्मार्ट बैंड 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor Band 5, Smart Band, Wearable

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »