Honor Band 4 Running Edition फिटनेस ट्रैकर की बिक्री 25 फरवरी से, जानें दाम

Honor ने ऐलान किया है कि Honor Band 4 Running Edition एक्टिविटी ट्रैकर अमेज़न इंडिया पर 25 फरवरी से उपलब्ध होगा। हुवावे के सब-ब्रांड Honor के मुताबिक, हॉनर बैंड 4 रनिंग एडिशन एक्टिविटी ट्रैकर की बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Honor Band 4 Running Edition फिटनेस ट्रैकर की बिक्री 25 फरवरी से, जानें दाम
ख़ास बातें
  • Band 4 Running Edition की कीमत 1,599 रुपये है
  • Honor Band 4 Running Edition ओपन सेल में होगा उपलब्ध
  • Honor Band 4 Running Edition दो वियर मोड्स के साथ आता है
विज्ञापन
Honor ने ऐलान किया है कि Honor Band 4 Running Edition एक्टिविटी ट्रैकर अमेज़न इंडिया पर 25 फरवरी से उपलब्ध होगा। हुवावे के सब-ब्रांड Honor के मुताबिक, हॉनर बैंड 4 रनिंग एडिशन एक्टिविटी ट्रैकर की बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस फिटनेस ट्रैकर को बीते महीने ही Honor View 20 स्मार्टफोन और हॉनर वॉच मैजिक के साथ पेश किया गया था। Honor Band 4 में कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर हैं। साथ में यह नोटिफिकेशन और फाइंड माय फोन फीचर को सपोर्ट करता है। याद रहे कि Honor View 20 को भारत में 30 जनवरी को मार्केट में उपलब्ध कराया गया था, जबकि हॉनर वॉच मैजिक की बिक्री 21 फरवरी से शुरू हुई।

Honor के मुताबिक, Band 4 Running Edition की कीमत 1,599 रुपये है। यह लावा रेड और ग्रीन रंग में उपलब्ध है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर बैंड 4 रनिंग एडिशन की बिक्री अमेज़न इंडिया पर 25 फरवरी से शुरू होगी। यह ओपन सेल है।

Honor Band 4 Running Edition दो वियर मोड्स के साथ आता है- रिस्ट मोड और फुट मोड। यह संभवतः अपने किस्म का अकेला फिटनेस ट्रैकर है जिसे कंपनी ने इसे टखने पर पहने का सुझाव दिया है। कहा तो यह भी जाता है कि एक्टिविटी ट्रैकर हाथों के बजाय पांवों में बेहतर काम करते हैं।

Honor फिटनेस ट्रैकर में 0.5 इंच की ओलेड स्क्रीन व 77 एमएएच बैटरी है, और यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंट है। इसके अतिरिक्त Honor Band 4 Running Edition 6 एक्सिस सेंसर के साथ आता है। जिससे आपके दौड़ने के संबंध में बेहतर आंकड़े मिलते हैं। इसके अलावा स्मार्ट बैंड रिमाइंडर, इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन व अन्य जानकारी भी देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor Band 4 Running Edition, Honor
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »