गूगल बना रही है अपना वीआर हेडसेट: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 15:40 IST
पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि गूगल एक प्रीमियम स्टैंडअलोन वीआर हैंडसेट बना रही है। इस डिवाइस के गूगल आई/ओ 20166 में लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन इसे वहां पेश नहीं किया गया। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल ने इस दिशा में काम ना करने का फैसला लिया है जबकि एक दूसरी रिपोर्ट का दावा है कि गूगल अभी भी स्टैंडअलोन वर्चुअल रियलिटी हेडसेट लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।

शुक्रवार को, री/कोड ने खबर दी कि गूगल ने स्टैंडअलोन वीआर हेडसेट प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है। माना जा रहा था कि कंपनी इस प्रोजेक्ट को एचटीसी वाइव और फेसबुक के ऑक्युलस रिफ्ट को टक्कर देने के इरादे से बना रही है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में गूगल द्वारा मोबाइल वीआर पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई। हालांकि, एक एनगैजेट की नई रिपोर्ट का दावा है कि दिग्गज़ सर्च कंपनी अभी भी एक मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट पर काम कर रही है।

एनगैजेट ने शनिवार को इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के हवाले से दावा किया कि हो सकता है गूगल ने ऐसे किसी अलग प्रोजेक्ट को बंद कर दिया हो लेकिन कंपनी ने 'हाल ही में सुचारू रूप से एक प्रीमियम हेडसेट बनाने के इरादे से लोगों को नौकरी पर रख रही है।' रिपोर्ट के मुताबिक, इस हेडसेट को काम करने के लिए किसी पीसी या स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी।

खास बात है कि, एनगैजेट की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि नए हेडसेट के लिए काम कर रहे लोगों के मुताबिक, वर्चुअल और और ऑग्युमेंटेड रियलिटी के लिए डेड्रीम कंपनी का लॉंग-टर्म प्लान नहीं है।
Advertisement

हालांकि, इस आर्टिकल में आगे कहा गया कि डेड्रीम गूगल के लिए अभी भी एक जरूरी प्रोजेक्ट है और फिलहाल कई अलग-अलग टीम इसके डेवलेपमेंट पर काम कर रही हैं।
Advertisement

बता दें, कि पिछले महीने आयोजित हुई गूगल आई/ओ से पहले ही खबरें थीं कि कंपनी इस कॉन्फ्रेंस में एक स्टैंडअलोन वीआर हेडसेट पेश करेगी जो बिना किसी मोबाइल या पीसी की जरूरत के बिना ही काम करेगा। लेकिन इसकी जगह कंपनी ने अपने मोबाइल वीआर प्लेटफॉर्म डेड्रीम की घोषणा कर दी।

डेड्रीम एंड्रॉयड नॉगट वाले चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ ही काम करेगा खासकर जिनमें स्पेशल सेंसर और स्क्रीन लगे हों।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Augmented Reality, Daydream, Google, VR, Wearables
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.