Google के Pixel Buds Pro 2 को भी Adaptive Audio और Loud Noise Protection जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।
Photo Credit: Google
Pixel Buds Pro 2 में जल्द ही Adaptive Audio फीचर मिलेगा
Google ने आखिरकार Pixel फोन यूजर्स के लिए Bluetooth LE Audio Auracast सपोर्ट रोलआउट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको अपने दोस्त को गाना सुनाने के लिए फोन पास करने या एक-एक ईयरबड शेयर करने की झंझट नहीं होगी। Pixel 8 और उसके बाद आए सभी मॉडल्स पर अब आप एक साथ दो या उससे ज्यादा हेडफोन कनेक्ट करके म्यूजिक, मूवी या पॉडकास्ट का मजा शेयर कर पाएंगे, वो भी पूरी तरह सिंक में। ये कदम Google को Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों की कतार में खड़ा कर देता है, जो पहले ही ये फीचर अपने यूजर्स को दे रही थीं। लेकिन Pixel यूजर्स के लिए ये अपडेट खास इसलिए है क्योंकि इसे Google ने अपने Android इकोसिस्टम में और भी स्मार्ट टच के साथ पेश किया है।
Auracast का मकसद सिर्फ दो हेडफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पब्लिक ऑडियो ब्रॉडकास्टिंग जैसा एक्सपीरियंस देता है। Pixel यूजर्स अपने फोन से एक प्राइवेट ब्रॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं और QR कोड या Fast Pair की मदद से दोस्तों को तुरंत कनेक्ट करवा सकते हैं। इससे म्यूजिक शेयरिंग पहले से कहीं आसान और मजेदार हो जाएगी।
Google ने फिलहाल कुछ Sony हेडफोन्स और ईयरबड्स के लिए सपोर्ट कन्फर्म किया है, जैसे WF-1000XM5, WH-1000XM6, InZone Buds और LinkBuds सीरीज। साथ ही, कुछ हियरिंग एड्स और Xiaomi व Samsung के Auracast-सपोर्टेड डिवाइस भी कनेक्ट किए जा सकते हैं। जो हेडफोन्स LE Audio-कंपेटिबल नहीं है, उनमें यह फीचर काम नहीं करेगा।
Pixel अपडेट्स के साथ कंपनी ने अपने ऑडियो हार्डवेयर में भी सुधार की घोषणा की है। Pixel Buds Pro 2 में जल्द ही Adaptive Audio फीचर मिलेगा, जो Active Noise Cancellation और Environmental Awareness का कॉम्बिनेशन होगा। इसमें Loud Noise Protection भी दिया जाएगा, जो अचानक तेज आवाज आने पर वॉल्यूम अपने आप कम कर देगा।
Google का मानना है कि LE Audio सपोर्ट सिर्फ एक नया फीचर नहीं बल्कि ऑडियो टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव है, जो यूजर्स को ज्यादा कनेक्टेड और स्मार्ट लिसनिंग एक्सपीरियंस देगा।
Auracast, Bluetooth LE Audio की एक नई तकनीक है, जो यूज़र्स को एक साथ कई हेडफोन्स पर सिंक्ड ऑडियो शेयर करने देती है।
Google Pixel 8 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स में यह फीचर अब सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उपलब्ध है।
Pixel में Bluetooth सेटिंग्स से पहले एक हेडफोन कनेक्ट करें, फिर दूसरा Auracast-सपोर्टेड हेडफोन जोड़ें। चाहें तो QR कोड/ Fast Pair से भी कनेक्ट कर सकते हैं।
Google ने फिलहाल कुछ Sony हेडफोन्स (जैसे WF-1000XM5, WH-1000XM6, InZone Buds) और Auracast-सपोर्टेड हियरिंग एड्स के लिए सपोर्ट कन्फर्म किया है।
हां, Pixel Buds Pro 2 को Adaptive Audio और Loud Noise Protection जैसे अपग्रेड मिलने वाले हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता