48 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ Gionee OpenAir Open Back हेडफोन्स लॉन्च, जानें क्या है खास

Gionee OpenAir इयरफोन के डिजाइन में 90-डिग्री फ्लोटिंग पोजिशनिंग ईयर हुक शामिल हैं जो फ्लेयर टच के साथ कंफर्ट और सेफ फिट प्रदान करते हैं।

48 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ Gionee OpenAir Open Back हेडफोन्स लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Gionee

Gionee OpenAir Open Back हेडफोन में 16mm डायनेमिक कॉइल है।

ख़ास बातें
  • Gionee OpenAir हेडफोन की कीमत 159 युआन (लगभग 1,847 रुपये) है।
  • Gionee OpenAir हेडफोन में 90-डिग्री फ्लोटिंग पोजिशनिंग ईयर हुक शामिल हैं।
  • Gionee ओपनएयर हेडफोन में 16mm डायनेमिक कॉइल दी गई है।
विज्ञापन
Gionee ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपना नया प्रोडक्ट OpenAir Open Back हेडफोन लॉन्च किया है। लंबे समय तक मार्केट से दूर रहने के बाद ब्रांड एक फीचर-पैक ऑडियो एक्सेसरी के साथ वापसी कर रही है, जिसमें स्टाइल और फंक्शन के साथ किफायती है। यहां हम आपको Gionee OpenAir Open Back हेडफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Gionee OpenAir हेडफोन की कीमत और उपलब्धता


Gionee OpenAir हेडफोन की कीमत 159 युआन (लगभग 1,847 रुपये) है, लेकिन Gionee एक लिमिटेड पीरियड के तहत डील को बेहतर बना रहा है, जिससे इयरफोन को कूपन छूट के बाद 129 युआन (लगभग 1,498 रुपये) तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Gionee के ओपनएयर ओपन-बैक हेडफोन ब्रांड की वापसी की शुरुआत है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि ये इयरफोन अन्य देशों में उपलब्ध होंग या नहीं। Gionee OpenAir हेडफोन 3 कलर ऑप्शन- मिस्टीरियस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और फ्लोरोसेंट ग्रीन में उपलब्ध हैं।


Gionee OpenAir हेडफोन के फीचर्स


Gionee OpenAir इयरफोन के डिजाइन में 90-डिग्री फ्लोटिंग पोजिशनिंग ईयर हुक शामिल हैं जो फ्लेयर टच के साथ कंफर्ट और सेफ फिट प्रदान करते हैं। बैटरी लाइफ की बात की जाए तो Gionee OpenAir हेडफोन का प्रत्येक ईयरपीस 8 घंटे तक चल सकता है और चार्जिंग बॉक्स के साथ 48 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग बॉक्स पर डिजिटल पावर डिस्प्ले दी गई है जो कि रियल टाइम बैटरी स्टेटस प्रदान करती है। इससे यूजर्स को अचानक बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं रहती है।

Gionee ने ओपनएयर हेडफोन में 16mm डायनेमिक कॉइल दी है जो कि AAC ऑडियो डिकोडिंग का सपोर्ट करता है। DT3.0 डायरेक्शनल साउंड ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी की बदौलत शानदार और रिफाइंड ऑडियो एक्सीपीरियंस मिलता है, साउंड पर फोकस करता है, लीकेज को कम करता है और कॉल प्राइवेसी को बढ़ाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »