दिवाली का तगड़ा ऑफर: स्मार्टवॉच खरीदने पर 5 हजार के ईयरबड्स बिलकुल फ्री

दिवाली के मौके पर Reliance Digital पर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है।

दिवाली का तगड़ा ऑफर: स्मार्टवॉच खरीदने पर 5 हजार के ईयरबड्स बिलकुल फ्री

Photo Credit: Titan/Fastrack

Titan Smart 3 में AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Fastrack Fpods FZ100 में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट मिलता है।
  • Fastrack Fpods FZ100 ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं।
  • Titan Smart 3 में 1.96 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर Reliance Digital पर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम एक ऐसे ऑफर की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी नहीं मिल रहा है। जी हां रिलायंस डिजिटल पर एक स्मार्टवॉच खरीदने पर 4,995 रुपये के ईयरबड्स मुफ्त में मिल रहे हैं। यहां हम आपको Titan Smart 3 स्मार्टवॉच पर मिलने वाले ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Titan Smart 3 पर ऑफर

कीमत की बात की जाए तो Titan Smart 3 Premium Metal Smartwatch रिलायंस डिजिटल पर 4,745 रुपये में लिस्ट की गई है। सबसे खास ऑफर यह है कि इस स्मार्टवॉच की खरीद पर 4,995 रुपये की कीमत वाले ईयरबड्स Fastrack Fpods FZ100 फ्री में उपलब्ध हैं। यानी कि 5 हजार रुपये की खरीद पर 5 हजार रुपये का प्रोडक्ट फ्री मिल रहा है। दिवाली के मौके पर यह ऑफर काफी तगड़ा साबित हो सकता है।

Fastrack Fpods FZ100 Specifications

Fastrack Fpods FZ100 में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट मिलता है। ये TWS ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं। यह एस्ट्रा डीप बेस, क्रिस्टल क्लियर कॉल के लिए क्वाड माइक ईएनसी का सपोर्ट करता है। इसमें अल्ट्रा लो लेटेंसी गेमिंग मोड के लिए 40 ms है। यह ईयरबड्स 10 मिनट में चार्ज होकर 200 मिनट्स तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Titan Smart 3 Specifications

Titan Smart 3 में 1.96 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच 100+ से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है। इस वॉच में स्पोर्ट्स मोड, एलेक्सा बिल्ट इन और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। वहीं यह वॉच नाइट्रोफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »