Crossbeats ने लॉन्च किए Sonic 3 ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलते हैं 60 घंटे, जानें कीमत

इनमें क्वाड माइक MEMSensing तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Crossbeats ने लॉन्च किए Sonic 3 ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलते हैं 60 घंटे, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Crossbeats Sonic 3 ईयरबड्स में 13mm के ग्राफीन ड्राइवर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • 10 मिनट के चार्ज में ईयरबड्स 100 मिनट तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए वियरेबल में Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है।
  • कंपनी ने इनमें IPX5 रेटिंग दी है।
विज्ञापन
Crossbeats ने भारत में नए ऑडियो वियरेबल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Crossbeats Sonic 3 ईयरबड्स को पेश किया है। दावा है कि ये हाई क्वालिटी ऑडियो परफॉर्मेंस देते हैं। जबकि प्राइसिंग भी अफॉर्डेबल कही गई है। इनमें 13mm के ग्राफीन ड्राइवर लगे हैं। ये 60 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि मात्र 10 मिनट के चार्ज में ये 100 मिनट का म्यूजिक प्लेटाइम दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Crossbeats Sonic 3 earbuds price

Crossbeats Sonic 3 ईयरबड्स की कीमत भारत में 1999 रुपये है। कंपनी ने 2000 रुपये से भी कम की प्राइस रेंज में इन्हें पेश किया है। ये ब्लैक एंड व्हाइट कलर में आते हैं। इन्हें Crossbeats Website से खरीदा जा सकता है। साथ ही Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी ये उपलब्ध हैं। 
 

Crossbeats Sonic 3 earbuds specifications

Crossbeats Sonic 3 ईयरबड्स में 13mm के ग्राफीन ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें क्वाड माइक MEMSensing तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से ये कॉल क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं और एवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) को भी सपोर्ट करते हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें मिलने वाला लम्बा बैटरी बैकअप इनका खास फीचर है। ये 60 घंटे का प्लेबैक टाइम देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 10 मिनट के चार्ज में ईयरबड्स 100 मिनट तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। 

ईयरबड्स में 30db हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) है। इनमें 40ms लो-लेटेंस मोड दिया गया है। जिससे ये ऑडियो और वीडियो प्लेबैक के बीच बेहतर सिंक कर पाते हैं। पानी, और पसीने आदि में ईयरबड्स जल्दी खराब न हों इसलिए कंपनी ने इनमें IPX5 रेटिंग दी है। कनेक्टिविटी के लिए वियरेबल में Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है। इसके अलावा ये AAC/SBC कोडेक को भी सपोर्ट करते हैं जिससे कई तरह के डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »