एक बार चार्ज करने पर 15 दिन चलेगी Crossbeats Ignite Lyt स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार से भी कम!

च में 1.69 इंच डिस्प्ले है और आयताकार डायल दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है।

एक बार चार्ज करने पर 15 दिन चलेगी Crossbeats Ignite Lyt स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार से भी कम!

Photo Credit: Crossbeats

स्मार्टवॉच को कार्बन ब्लैक, सैफायर ब्लू और जेनिथ गोल्ड कलर्स में पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • वियरेबल में 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं।
  • इसे Crossbeats Xplore app के साथ पेअर किया जा सकता है।
  • इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर है।
विज्ञापन
वियरेबल सेगमेंट में Crossbeats ने Ignite Lyt स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। कंपनी की लेटेस्ट वॉच में 1.69 इंच डिस्प्ले है और यह 2.5D कर्व्ड किनारों के साथ डिजाइन की गई है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग के लिए SpO2 मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है। इसके कुछ स्पेशल फीचर्स में थियेटर मोड और DND मोड दिया गया है। स्मार्टवॉच काफी सस्ती कीमत में लॉन्च की गई है। इसे कार्बन ब्लैक, सैफायर ब्लू और जेनिथ गोल्ड कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Crossbeats Ignite Lyt price, availability

Crossbeats की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। यह Crossbeats ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। इसे तीन कलर्स- कार्बन ब्लैक, सैफायर ब्लू और जेनिथ गोल्ड में पेश किया गया है।   
 

Crossbeats Ignite Lyt Specifications

वॉच में 1.69 इंच डिस्प्ले है और आयताकार डायल दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। यह 2.5D कर्व्ड ऐज के साथ आती है। यूआई में नेविगेट करने के लिए वॉच में एक क्राउन बटन दिया गया है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग के लिए SpO2 मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है। इसके कुछ स्पेशल फीचर्स में थियेटर मोड और DND मोड दिया गया है। स्मार्टवॉच में कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इसमें 100 से अधिक वॉचफेस दिए गए हैं। 

Crossbeats Ignite Lyt को Crossbeats Xplore app के साथ पेअर किया जा सकता है। स्मार्टफोन से पेअरिंग के बाद इसके एनालिसिस को देख पाना और अधिक आसान हो जाता है। ऐप के बारे में कंपनी का कहना है कि यह पूरी तरह से सेफ है और यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखकर बनाई गई है। 

क्रॉसबीट्स इग्नाइट लाइट को IP68 रेटिंग दी गई है। यह धूल, मिट्टी, रेत और 1.5 मीटर तक पानी में डुबाने पर भी खराब नहीं होने के लिए डिजाइन की गई है। पानी में डूबने की समय सीमा 30 मिनट तक बताई गई है। इसके बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल फुल चार्ज में यह 15 दिन बैटरी बैकअप दे सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »