कूलपैड ने 999 रुपये में लॉन्च किया वीआर वनएक्स वर्चुअल रियलिटी हेडसेट

कूलपैड ने 999 रुपये में लॉन्च किया वीआर वनएक्स वर्चुअल रियलिटी हेडसेट
विज्ञापन
कूलपैड ने भारत में अपने स्मार्टफोन के लिए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट लॉन्च कर दिया है। कूलपैड वीआर 1एक्स 999 रुपये की कीमत के साथ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि यह हैडसेट कूलपैड डिवाइस के साथ-साथ एम एचडी रिजॉल्यूशन वाले 4.7 से 5.7 इंच स्क्रीन साइज़ वाले स्मार्टफोन को भी सपोर्ट करेगा। रियलिटी हेडसेट अच्छे से काम करे इसके लिए स्मार्टफोन में ज़ायरोस्कोप का होना जरूरी है। आधिकारिक तौर पर बताय गया है कि कूलपैड हेडसेट कूलपैड नोट 3, नोट 3 लाइट, नोट 3 प्लस और कूलपैड मैक्स डिवाइस सपोर्ट करेगा।

चीन की कंपनी का कहना है कि यह वीआर हेडसेट 'कस्टमाइज़ेबल लेंस' के साथ आता है जिससे फोकल लंबाई को एडजस्ट किया जा सकता है। इससे यह वीआर हेडसेट लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए सुविधाजनक बन जाता है।
 

कूलपैड इंडिया के सीईओ सैय्यद ताजुद्दीन ने कहा, ''युवा पीढ़ी के लिए वीआर हेडसेट एक नया मजेदार गैजेट है और युवा इसकी तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इस 'कूल वीआर' को अपने फैंस के लिए लॉन्च कर हम बेहद खुश हैं। यह लॉन्च कूलपैड एक्सेसरी को भारतीय बाजार में लाने की दिशा में पहला कदम है और हम जल्द ही तेजी से बढ़ते सेगमेंट जैसे पावरबैंक और स्मार्टवॉ भी इसी साल भारत में पेश करेंगे।''

उन्होंने आगे बताया, ''एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 2020 तक वीआर मार्केट के 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। बड़े स्मार्टफोन यूज़र बेस वाला भारत सबसे बड़ा वीआर मार्केट बनने के लिए तैयार है। भारत में वियरेबल प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए यह एकदम सही समय है।''

इससे पहले दूसरे स्मार्टफोन निर्माता जैसे इंटेक्स, वनप्लस और लेनोवो ने भी भारत में वीआर हेडसेट लॉन्च किये हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  4. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  5. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  6. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  7. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  8. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  10. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »