CMF Watch Pro 2 में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, जेस्चर कंट्रोल फीचर!

CMF Watch Pro 2 ब्लैक मैटे फिनेशन में आ सकती है।

CMF Watch Pro 2 में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, जेस्चर कंट्रोल फीचर!

Photo Credit: CMF

स्मार्टवॉच इससे पहले आई CMF Watch Pro की सक्सेसर होगी।

ख़ास बातें
  • CMF Watch Pro 2 ब्लैक मैटे फिनेशन में आ सकती है।
  • इसमें ओरेंज लैदर स्ट्रैप देखने को मिल सकता है।
  • स्मार्टवॉच इससे पहले आई CMF Watch Pro की सक्सेसर होगी।
विज्ञापन
CMF की ओर से 8 जुलाई को प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाने वाला है। कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स इसमें पेश करेगी। सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला स्मार्टफोन रहेगा। इसके साथ ही स्मार्टवॉच सेग्मेंट में CMF Watch Pro 2 से भी पर्दा उठाया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के कुछ स्पेसिफिकेशंस कंफर्म कर दिए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

CMF Watch Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं। यह स्मार्टवॉच इससे पहले आई CMF Watch Pro की सक्सेसर होगी। अब नए मॉडल में जाहिर तौर पर अपग्रेड्स (via) दिए जाएंगे। CMF Watch Pro 2 में राउंड डायल देखने को मिलेगा। इसके टॉप राइट साइड में रोटेट करने वाला क्राउन बटन होगा। खास बात यह भी है कि इसमें इंटरचेंज हो सकने वाले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। यानी यूजर अवसर के अनुसार स्मार्टवॉच के लुक को बदल सकता है। 

CMF Watch Pro 2 में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें ऑटो ब्राइटनेस फीचर देखने को मिलेगा। इसमें जेस्चर कंट्रोल भी देखने को मिल सकता है। यानी यूजर जेस्चर के माध्यम से स्मार्टवॉच में कई तरह के फीचर्स को कंट्रोल कर सकेगा। टीजर इमेज के अनुसार कलाई को बाहर की ओर या भीतर की ओर मोड़ने से स्मार्टवॉच में अलग अलग फंक्शन लॉन्च किए जा सकेंगे। 

CMF Watch Pro 2 ब्लैक मैटे फिनेशन में आ सकती है। इसमें ओरेंज लैदर स्ट्रैप देखने को मिल सकता है। CMF Watch Pro को कंपनी ने 4,499 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने जनवरी में इसका एक और वेरिएंट CMF Watch Pro Silver Edition लॉन्च किया था। इसमें पॉलिश्ड मेटल फ्रेम आता है। जबकि पैनल प्लास्टिक का है। यह 1.96 इंच 410×502 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 600 निट्स से ज्यादा की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टवॉच में सभी पॉपुलर हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग आदि शामिल हैं। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Smooth UI
  • Relatively fast charging
  • Long-lasting battery
  • IP68 dust and water resistance
  • कमियां
  • Limited watch faces
  • Buggy companion app
  • No interchangeable watch straps
Strap Colourdark grey, ash grey, orange
Dial ShapeSquare
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  4. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  8. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  9. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  10. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »