boAt Wave Sigma 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1200 से कम कीमत और 7 दिन चलेगी बैटरी

boAt Wave Sigma 3 में स्क्वाअर डायल के साथ 2.01 इंच की बड़े डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 240 x 296 पिक्सल है।

boAt Wave Sigma 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1200 से कम कीमत और 7 दिन चलेगी बैटरी

Photo Credit: boAt

boAt Wave Sigma 3 में 2.01 इंच की बड़े डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • boAt ने देश में एक नई स्मार्टवॉच boAt Wave Sigma 3 लॉन्च की है।
  • boAt Wave Sigma 3 में स्क्वाअर डायल के साथ 2.01 इंच की बड़े डिस्प्ले है।
  • boAt Wave Sigma 3 की कीमत 1,199 रुपये है।
विज्ञापन
boAt ने देश में एक नई स्मार्टवॉच boAt Wave Sigma 3 लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच में बड़ी डिस्प्ले और मैप नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। Wave Sigma 3 में स्क्वाअर डायल के साथ 2.01 इंच की बड़े डिस्प्ले और 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Wave Sigma 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Wave Sigma 3 की कीमत


कीमत की बात करें तो boAt Wave Sigma 3 की कीमत 1,199 रुपये है। यह एक्टिव ब्लैक, मेटल ब्लैक, मेटल ग्रे, कूल ग्रे, चेरी ब्लॉसम, रस्टिक रोज और सेफायर ब्रीज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच आज से ब्रांड की वेबसाइट Amazon, Flipkart, Myntra और चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध है।


boAt Wave Sigma 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


boAt Wave Sigma 3 में स्क्वाअर डायल के साथ 2.01 इंच की बड़े डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 240 x 296 पिक्सल, 550 निट्स पीक ब्राइटनेस और वेक जेस्चर है। एक DIY वॉच फेस स्टूडियो है। इसकी IP67 रेटिंग है और दाईं ओर एक रोटेटिंग क्राउन है। boAt Wave Sigma 3 में MapmyIndia का नेविगेशन सिस्टम है जो स्मार्टफोन पर निर्भर हुए बिना सटीक टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन प्रदान करता है। स्मार्टवॉच क्रेस्ट ऐप के जरिए क्यूआर कोड को ऑनबोर्ड स्टोर कर सकती है। 

हेल्थ फीचर्स के मामले में boAt Wave Sigma 3 हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और सेडेंटरी रिमाइंडर से लैस है। यह 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है। फिटनेस टारगेट पूरा करने पर यूजर्स को बैज और boAt क्वाइन जैसे रिवार्ड्स मिलते हैं। Wave Sigma 3 में म्यूजिक और कैमरे को कंट्रोल करने के लिए फीचर्स हैं। यह इमरजेंसी SOS का भी सपोर्ट करती है। इसमें कुछ इनबिल्ट गेम और सामान्य फीचर्स जैसे फाइंड माई फोन, मौसम अलर्ट और नोटिफिकेशन भी हैं। boAt Wave Sigma 3 ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप के मामले में यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »