Boat Rockerz 255 Pro+ वायरलेस ईयरफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Boat Rockerz 255 Pro+ ईयरफोन 1,499 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है, जब इसे आप Boat के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Boat Rockerz 255 Pro में साउंड के लिए 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं
  • बोट रॉकरज 255 प्रो में सिंगल चार्ज पर मिलेगी 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ
  • इस ईयरफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

एक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू और टील ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं ईयरफोन

Boat Rockerz 255 Pro+ वायरलेस ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। इस नए वायरलेस ईयरफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Boat का अब-तक का सबसे ज्यादा एडवांस नेकबैंड-स्टाइल -स्टाइल का वायरलेस ईयरफोन है, जिसमें IPX7 वाटर रसिस्टेंस और क्वालकॉम aptX ब्लूटूथ कोडेक के साथ विभिन्न प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इस नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन की इंट्रोडक्ट्री कीमत 1,499 रुपये है, जिसे आप कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस ईयरफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं एक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू और टील ग्रीन।  
 

Boat Rockerz 255 Pro+ price and availability

Boat Rockerz 255 Pro+ ईयरफोन 1,499 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है, जब इसे आप Boat के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। Boat के अन्य प्रोडक्ट के साथ Rockerz 255 Pro+ सभी प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें Amazon और Flipkart शामिल है।

इस कीमत में यह नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन किफायती ईयरफोन सेगमेंट में से एक है, और यह मार्केट में मौजूद दूसरे किफायती खिलाड़ियों को टक्कर देगा जिसमें Realme, Redmi और Noise जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। Boat की भारतीय मार्केट में एक मजबूत स्थित हैं, जो कि बेहतरीन कीमत में शानदार फीचर्स प्रदान करता है।
 

Boat Rockerz 255 Pro+ specifications and features

Boat Rockerz 255 Pro+ एक नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस इन-ईयर हेडसेट है, जो कि कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 व क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस है। इस हेडसेट में दो प्रमुख क्वालकॉम टेक्नोलॉजी इनेबल की गई है, जो कि हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए aptX ब्लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करता है और कॉल पर बेहतर वॉयस परफोर्मेंस के लिए क्वालकॉम cVc इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन प्रदान करता है। ईयरफोन में चार्जिंग के लिए टूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है जो कि 10 मिनट की चार्जिंग पर 10 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इन ईयरफोन का इस्तेमाल 40 घंटे किया जा सकता है।

Boat Rockerz 255 Pro+ ईयरफोन में साउंड के लिए 10mm डायनमिक ड्राइवर्स और SBC व AAC ब्लूटूथ कोडेक दिए गए हैं। इसके अलावा यह Qualcomm aptX को भी सपोर्ट करते हैं। वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IPX7 रेटेड हैं, जिसमें इन ईयरफोन का इस्तेमाल आउटडोर और एक्सरसाइज़ करते हुए किया जा सकता है। वॉयस असिस्टेंस के लिए Google Assistant और Siri शामिल हैं। वहीं, डुअल पेयरिंग और मैगनेटिक सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE: अभी खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, जानें
  2. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर
  4. Holi की प्लानिंग में WhatsApp आएगा काम, ये हैं जबरदस्त फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Holi की प्लानिंग में WhatsApp आएगा काम, ये हैं जबरदस्त फीचर्स
  2. Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल
  3. 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर
  5. Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
  7. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
  8. Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  9. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  10. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.