Black Shark Ring सिंगल चार्ज में चलेगी 180 दिन! टीजर आउट

Black Shark Ring की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने खुलासा अभी नहीं किया है।

Black Shark Ring सिंगल चार्ज में चलेगी 180 दिन! टीजर आउट

Photo Credit: ITHome

Black Shark Ring की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने खुलासा अभी नहीं किया है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में सिल्वर कलर स्कीम का इस्तेमाल कंपनी ने किया है।
  • यह केवल 2.2mm मोटाई में बताई गई है।
  • रिंग के अंदर ही इसका चार्जिंग कम्पार्टमेंट दिया गया है।
विज्ञापन
Black Shark ने वियरेबल सेग्मेंट में नया गैजेट टीज किया है। कंपनी ने स्मार्ट रिंग लॉन्च की तैयारी कर दी है। इसका टीजर भी कंपनी ने पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे हेल्दी और फैशनेबल टैग दिया है। इसमें वन हैंड कंट्रोल मिलेगा और साथ में इंटेलिजेंट टच फीचर होने की बात भी कही गई है। स्मार्ट रिंग का कॉन्सेप्ट अभी वियरेबल मार्केट में काफी नया है। ऐेसे में स्मार्ट वियरेबल यूजर्स के लिए यह कंपनी रिंग में क्या खास लेकर आ रही है, एक नजर डाल लेते हैं। 

Black Shark Ring कंपनी की ओर से लेटेस्ट स्मार्ट वियरेबल है जिसका टीजर जारी किया गया है। ITHome के अनुसार कंपनी ने इसके हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स पर भी यहां रोशनी डाली है। कहा गया है कि स्मार्ट रिंग में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिलने वाले हैं। इनमें मुख्य रूप से हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), और बॉडी टेम्परेचर शामिल हैं। आकर्षक रूप से कंपनी ने इसमें सिंगल चार्ज में 180 दिन बैटरी लाइफ देने की बात कही है। यह एक तगड़ा फीचर कहा जा सकता है। 

यह काफी पतली बताई गई है। डिवाइस में सिल्वर कलर स्कीम का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह केवल 2.2mm मोटाई में बताई गई है। कंपनी का कहना है कि इसको पहनने पर शायद महसूस भी न हो कि यूजर ने कुछ पहना है। रिंग के अंदर ही इसका चार्जिंग कम्पार्टमेंट दिया गया है। चार्जिंग केस के फ्रंट में छोटी सी LED लाइट भी दी गई है। इसमें पता लगता है कि रिंग चार्ज हो रही है या फिर पूरी तरह चार्ज हो चुकी है। 

Black Shark Ring की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने खुलासा अभी नहीं किया है। हालांकि टीजर जारी कर कंपनी ने जाहिर कर दिया है कि आने वाले दिनों में इसके अन्य फीचर्स से भी एक-एक करके पर्दा उठाया जा सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी इस स्मार्ट रिंग में और कौन से लुभावने फीचर सामने लेकर आती है। इस सेग्मेंट में Samsung भी अपना वियरेबल Galaxy Ring जल्द पेश करने वाली है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »