Beats Solo Buds ईयरबड्स, Solo 4 हेडफोन और Pill स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में Beats Solo Buds की कीमत 6,900 रुपये, जबकि Beats Solo 4 और Beats Pill की कीमत क्रमश: 22,900 रुपये और 16,900 रुपये है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 21:39 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Beats Solo Buds की कीमत 6,900 रुपये है
  • Beats Solo 4 को 22,900 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • Beats Pill स्पीकर की भारत में कीमत 16,900 रुपये है
Apple ने भारत में तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं - Beats Solo Buds ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन, Beats Solo 4 वायरलेस हेडफोन और Beats Pill पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर। इन डिवाइस को पहले अमेरिका और अन्य बाजारों में पेश किया गया था और अब ये भारत में उपलब्ध हैं। Beats Solo Buds स्टेमलेस इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और दावा किया गया है कि यह कुल 18 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। Beats Solo 4 डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ एक स्पेशियल ऑडियो (Spatial Audio) फीचर से लैस है। Beats Pill वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर की एक खासियत धूल और पानी से बचाव के लिए IP67-रेटेड बिल्ड है।
 

Beats Solo Buds, Beats Solo 4, Beats Pill Price in India, Availability

भारत में Beats Solo Buds की कीमत 6,900 रुपये, जबकि Beats Solo 4 और Beats Pill की कीमत क्रमश: 22,900 रुपये और 16,900 रुपये है। ये वर्तमान में Apple India वेबसाइट के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं और 4 सितंबर से ऑफलाइन Apple स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

बीट्स सोलो बड्स आर्कटिक पर्पल, मैट ब्लैक, स्टॉर्म ग्रे और ट्रांसपेरेंट रेड कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। वहीं, बीट्स सोलो 4 क्लाउड पिंक, मैट ब्लैक और स्लेट ब्लू शेड्स में आता है। बीट्स पिल स्पीकर शैंपेन गोल्ड, मैट ब्लैक और स्टेटमेंट रेड कलर्स में उपलब्ध है।
 
 

Beats Solo Buds Specifications

Beats Solo Buds स्टेमलेस, इन-ईयर डिजाइन को स्पोर्ट करता है और डुअल-लेयर ड्राइवर्स के साथ आता है। कहा गया है कि यह सीमलेस वन-टच पेयरिंग को सपोर्ट करता है। ट्रू वायरलेस ईयरफोन iOS और Android स्मार्टफोन दोनों के साथ कंपेटिबल हैं। ईयरफोन पर 'B' बटन यूजर्स को म्यूजिक, वॉल्यूम और कुछ अन्य कंट्रोल्स का एक्सेस देता है। 
Advertisement

इसके बारे में दावा किया गया है कि यह कुल 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। ईयरफोन क्विक चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है, जो पांच मिनट के चार्ज के साथ एक घंटे तक प्लेबैक टाइम का दावा करता है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग मौजूद है।
 

Beats Solo 4 Specifications

Beats Solo 4  वायरलेस हेडफोन में ऑन-ईयर डिजाइन, एक फ्लेक्स-ग्रिप हेडबैंड और एक्टिव नॉयस आइसोलेशन सपोर्ट के साथ एडजस्टेबल कुशन वाले ईयर कप शामिल हैं। यह डायनामिक हेड-ट्रैकिंग के साथ स्पेसियल ऑडियो फीचर से लैस आता है और iOS और Android स्मार्टफोन दोनों के साथ कंपेटिबल है।
Advertisement

हेडफोन यूएसबी टाइप-सी या 3.5mm ऑडियो केबल के जरिए हाई-रिजॉल्यूशन लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट करता है। फुल चार्ज पर इसके 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। ऐसा कहा गया है कि 10 मिनट के क्विक चार्ज के साथ, यह यूजर्स को पांच घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है।
 

Beats Pill Specifications

Beats Pill पोर्टेबल, वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर एक बड़े वूफर और एक बेहतर ट्वीटर के साथ आता है। ऐसा कहा गया है कि इसमें 20 डिग्री ऊपर की ओर झुकाव है, जिससे यूजर्स के सुनने के अनुभव बेहतर होने उम्मीद है। 
Advertisement

680 ग्राम वजन के साथ यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में 10 प्रतिशत हल्का होने का दावा करता है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस है और कहा गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। स्पीकर धूल और पानी से बचाव के लिए IP67-रेटेड बिल्ड के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good audio quality
  • Long battery life on a single charge
  • Great for phone calls
  • Very compact form factor
  • Bad
  • Carrying case doesn't offer additional battery life
  • Lacks ANC support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Great audio quality
  • Excellent battery life
  • Lightweight and comfortable to wear
  • Reliable for phone calls
  • Bad
  • Expensive
  • No active noise cancellation (ANC)
  • No seamless switching across Apple devices
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

On-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

Wireless

टाइप

Headphones
रिव्यू
  • डिजाइन
  • Audio Quality
  • बैटरी लाइफ
  • Value for Money
  • Good
  • Premium IP67-rated design
  • Good sound quality for its price
  • Impressive battery life
  • Solid companion app
  • Works with iOS and Android
  • Bad
  • Some buttons packs too much functionality
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

स्पीकर टाइप

Mobile or Tablet or Laptop

फीचर्स

ब्लूटूथ

Connection

Wireless

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.