• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Apple का AR हेडसेट दो प्रोसेसर और 96W Power Adapter से होगा लैस! रिपोर्ट में मिली जानकारी...

Apple का AR हेडसेट दो प्रोसेसर और 96W Power Adapter से होगा लैस! रिपोर्ट में मिली जानकारी...

रिपोर्ट के अनुसार, Apple के AR हेडसेट में दो प्रोसेसर लैस होंगे, इसमें एक में 5nm चिप शामिल होगी और दूसरे में 4nm चिप। साथ ही यह भी बताया गया है कि दोनों चिप TSMC द्वारा निर्मित होंगी।

Apple का AR हेडसेट दो प्रोसेसर और 96W Power Adapter से होगा लैस! रिपोर्ट में मिली जानकारी...
ख़ास बातें
  • Apple के AR में मिल सकता है अपना Ecosystem
  • हेडसेट में मिल सकते हैं पावरफुल 3D सेंसर्स
  • इसमें दो Sony 4K micro-OLED डिस्प्ले भी दिए जा सकते हैं
विज्ञापन
Apple के कथित AR/VR हेडसेट को लेकर जानकारी दी गई है कि इसमें वही 96W USB Type-C पावर अडैप्टर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल 14 इंच के MacBook Pro में किया गया था। यह जानकारी एनालिस्ट Ming-Chi Kuo द्वारा दी गई है। इसका मतलब है कि हेडसेट उतने ही पावर का इस्तेमाल करेगा जितना कंपनी का फ्लैगशिप लैपटॉप इस्तेमाल करता है। इससे पहले एनालिस्ट ने कहा था कि ऐप्पल का AR हेडसेट 2022 में आ सकता है और यह दो प्रोसेसर से लैस होगा।

TF International Securities के रिसर्च नोट का हवाला देते हुए MacRumors की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि एनालिस्ट Ming-Chi Kuo का कहना है कि Apple के हेडसेट में Mac के स्तर की कम्प्यूटिंग पावर होगी। इसके अलावा, इस डिवाइस में दो प्रोसेसर लैस होंगे, इसमें एक में 5nm चिप शामिल होगी और दूसरे में 4nm चिप। साथ ही यह भी बताया गया है कि दोनों चिप TSMC द्वारा निर्मित होंगी। एनालिस्ट ने यह भी जानकारी दी है कि एक चिप पिछले साल के M1 Mac के बराबर पावर देगी, जबकि दूसरी चिप हेडसेट में सेंसर को संभालने का काम करेगी।

इस रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि ऐप्पल AR हेडसेट VR सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें दो Sony 4K micro-OLED डिस्प्ले भी दिए जा सकते हैं। Kuo के मुताबिक, एआर हेडसेट में अपना Ecosystem मिल सकता है और ऐप्पल इसे “Independently” पोशिज़न कर सकता है, बजाय इसे एक्सेसरीज़ बनाए। हाल ही में Kuo ने दावा किया था कि हेडसेट में 3D सेंसर्स होंगे, जो कि फेस आईडी के लिए iPhone और iPad में इस्तेमाल किए जाने वाले सेंसर की तुलना में ज्यादा एडवांस होंगे। इस हेडसेट में इनोवेशन गेस्चरऔर मोशन डिटेक्शन सिस्टम भी फीचर किया जा सकता है। इसकी कीमत $1,000 (लगभग 74,000) हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »